सत्यपाल ब्लॉक मंत्री मनोनीत
मिलक। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कमलकांत आर्य द्वारा ऐमी का मझरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्यपाल सिंह को ब्लॉक मंत्री बनाये जाने का प्रस्ताव रखा गया। प्रस्ताव पर बैठक में उपस्थित शिक्षकों की सहमति होने पर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें ब्लॉक मंत्री मनोनीत कर दिया। इस अवसर पर तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।
No comments:
Write comments