DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, December 19, 2025

यूपी बोर्ड: जनवरी के दूसरे सप्ताह में होंगी हाईस्कूल और इंटर की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं, 24 जनवरी से दो चरणों में होगी इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

यूपी बोर्ड : 23 जिलों में दो चरणों में होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अपर सचिव कमलेश कुमार ने कहा है कि क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, झांसी और चित्रकूट मंडल के 23 जिलों में इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में होगी। प्रथम चरण की परीक्षा 24 जनवरी से एक फरवरी के बीच होगी। 29 एवं 30 जनवरी को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा होने से आयोजन न करने एवं विद्यालयों में शैक्षिक अवकाश घोषित होने से दोनों तिथियों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं स्थगित रहेंगी। प्रथम चरण में लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट में होंगी। वहीं द्वितीय चरण में दो से नौ फरवरी तक कानपुर नगर, कानपुर देहात, फरूर्खाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, प्रतापगढ़, प्रयागराज, फतेहपुर और कौशाम्बी में परीक्षाएं होगी। 


जनवरी के दूसरे सप्ताह में होंगी हाईस्कूल और इंटर की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं, 24 जनवरी से दो चरणों में होगी इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

यूपी बोर्ड : इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 जनवरी से, हाईस्कूल में आंतरिक मूल्यांकन से होगा प्रैक्टिकल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। परिषद के आदेश के अनुसार राजधानी सहित लखनऊ मंडल में इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। हालांकि, 29 और 30 जनवरी को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की लिखित परीक्षा होने के कारण इन दोनों दिनों में किसी भी विद्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं कराई जाएगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने परीक्षाओं की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सभी प्रधानाचार्यों को प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में करानी होंगी। परीक्षा की वीडियो रिकार्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी, जिसे आवश्यकता पड़ने पर परिषद द्वारा मांगा जा सकेगा।

हाईस्कूल में आंतरिक मूल्यांकन से होगा प्रैक्टिकलः हाईस्कूल (कक्षा 10) की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर होंगी। वहीं, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की नैतिक शिक्षा, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। प्राप्तांक अपलोड करने के लिए परिषद की वेबसाइट 10 जनवरी 2026 से सक्रिय कर दी जाएगी। विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली कक्षा की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं जनवरी के प्रथम सप्ताह में संपन्न कराई जाएंगी।


यूपी बोर्ड परीक्षा प्रयोगात्मक 2026


No comments:
Write comments