DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, January 19, 2016

रामपुर : अभिभावक-अध्यापक अब सीधे दर्ज करें शिकायत, बीएसए ने शुरू की हेल्पलाइन सेवा


रामपुर। स्कूल की कोई शिकायत हो या शिक्षकों की समस्या। सभी के निस्तारण और कार्रवाई के लिए अब बीएसए कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। शिक्षक और अभिभावक सीधे अपनी बात बीएसए तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए बीएसए ने अभिभावक-अध्यापक हेल्पलाइन सेवा शुरू की है।
स्कूलों में मिड-डे मील न बनने से लेकर शिक्षकों के नियमित न आने या किसी भी समस्या को लेकर अभिभावकों को अब न्याय पंचायत या ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के पास जाने की जरूरत नहीं है। न ही इसके लिए उन्हें बीएसए कार्यालय तक चक्कर काटने पड़ेंगे। अभिभावकों की शिकायत हर समय सुनी जाएगी। इसी तरह एनपीआरसी से लेकर खंड शिक्षाधिकारी तक यदि कोई भी अफसर या फिर बीएसए कार्यालय का कर्मचारी शिक्षकों का उत्पीड़न करता है, तो इसकी शिकायत भी बिना कार्यालय जाए बिना बीएसए से की जा सकती है। इसके लिए बीएसए ने अभिभावक-अध्यापक हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। बीएसए एसके तिवारी ने बताया कि शिक्षकों की समस्या के समाधान के लिए 0595-2350061 नंबर को हेल्पलाइन सेवा के लिए चालू किया गया है। इसके साथ ही अभिभावकों की शिकायत दर्ज करने के लिए 0595-2354446 नंबर को चालू किया गया है। बीएसए ने बताया कि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता व संवेदनशीलता लाने के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू करने को शासन ने दिसंबर माह में निर्देश दिए गए थे।


No comments:
Write comments