DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Thursday, February 18, 2016

कुशीनगर : पेयजल के लिए बच्चे आंदोलित,खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा जल्द होगा समस्या का समाधान


जागरण संवाददाता, बड़हरागंज, कुशीनगर: प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था निराली है। सरकार लाख प्रयास कर ले, पर व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। बार-बार निर्देशों के बावजूद विद्यालय में कोई न कोई कमी अवश्य रह जाती है, जिससे सरकार की मंशा पर पानी फिर जाता है। विकास खंड पडरौना स्थित प्राथमिक विद्यालय बहादुरगंज में पिछले दो वर्षों से बच्चों को पेयजल नसीब नहीं हो पा रहा है। परिसर में एक इंडिया मार्क हैंडपंप तो है, पर वह दूषित जल देता है। कुछ बच्चे तो विद्यालय में भोजन करने के बाद सीधे घर जाकर पानी पीते हैं, पर अधिकांश बच्चे गंदे पानी को ही पीने के लिए बाध्य रहते हैं। दूषित पानी पीने के कारण बच्चे बार-बार कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते हैं। बच्चों की परेशानी को देखते हुए अभिभावकों में आक्रोश है। अभिभावकों का कहना है कि कई बार पेयजल की समस्या दूर करने को लेकर विभागीय अधिकारियों से फरियाद किया गया, प्रधानाध्यापिका भी अपनी रिपोर्ट में पेयजल की समस्या को गिना चुकी हैं, पर समस्या के समाधान को लेकर कोई पहल नहीं किया गया। विद्यालय में कुल 133 बच्चे पंजीकृत हैं। रसोइया मैना, दुखनी व गलुरी देवी पानी दूषित होने के कारण प्रति दिन गांव में से पानी लाकर भोजन बनाया जाता है। बुधवार को पेयजल की समस्या को लेकर विद्यालय के बच्चे प्रदर्शन किए। सुनील, जानकी, वर्षा, खुशी, भीम, रवि, गुंजा, बलवंत आदि बच्चों ने बताया कि भोजन तो स्कूल में मिल जाता है, पर पेयजल नहीं मिलता। ऐसे में हमें घर से पानी लेकर आना पड़ता है। प्राथमिक शिक्षा की खराब व्यवस्था से विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बुरी तरह प्रभावित हो रही है। बीआरसी व जल निगम को कई बार लिखा गया पत्र: प्रधानाध्यापिकाबड़हरागंज: प्रधानाध्यापिका नुजहत असफाक ने बताया कि मैंने पेयजल की समस्या के समाधान को लेकर कईँ बार बीआरसी व जल निगम को पत्र दिया, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। शीघ्र होगा समस्या का समाधान: खंड शिक्षा अधिकारीबड़हरागंज: खंड शिक्षा अधिकारी अजय तिवारी ने कहा है कि संबंधित विभाग को पत्र देकर समस्या से अवगत करा दिया गया है। शीघ्र ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।

No comments:
Write comments