DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, February 27, 2016

हाथरस : ( उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ )मंडल अध्यक्ष ने बैठक कर सुनी ब्लॉक अध्यक्षों की बात संघ के पदाधिकारी अब मांग रहे जिलाध्यक्ष से त्यागपत्र सहयोग राशि जमा न करने पर हटाए थे दो ब्लॉक अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, हाथरस : उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ में पदाधिकारियों में आपसी विवाद अब खुलकर सामने आ गए हैं। गुरूवार को सहयोग राशि जमा न करने का आरोप लगाते हुए जिलाध्यक्ष ने दो ब्लॉक अध्यक्षों को हटा दिया था। अब दोनों ब्लॉक अध्यक्ष सहित मंडल अध्यक्ष आदि की बैठक आयोजित हुई। 1बैठक में मंडल अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी ने कहा कि जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पचहरा ने जो आरोप ब्लॉक अध्यक्षों पर लगाये हैं, वो गलत हैं। उन्होंने कहा कि 22 फरवरी को दिल्ली में हाथरस ब्लॉक के अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने तीस हजार व सिकंदराराऊ ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने पचास हजार रूपये प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला को जमा कराए थे। इस लिए दोनों ब्लॉक अध्यक्ष अपने पदों पर बने रहेंगे व कार्यकारिणी भी भंग नहीं होगी। दोनों ब्लाक अध्यक्षों ने कहा कि जिलाध्यक्ष मनमानी कर रहे हैं। 9.75 लाख रुपया एकत्रित हुआ था। जबकि प्रदेश कार्यकारिणी को मात्र तीन लाख रूपया पहुंचाया गया है। जब जिलाध्यक्ष से हिसाब मांगा जाता है तो वो देते नहीं हैं। जब तक जांच नहीं होती तब तक अध्यक्ष को अपने पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए। वहीं, जिलाध्यक्ष ने कहा कि दोनों ब्लाक अध्यक्ष पैसे बचाने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी के पास पहुंचे हैं। उन पर लगाए आरोप निराधार है।

No comments:
Write comments