संसू, गोंडा: बेसिक शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र की तैयारी शुरू कर दी है। नए सत्र में स्कूलों में जहां सोमवार को बच्चों को फल खाने को मिलेगा वहीं माह के अंतिम शनिवार को बच्चों का जन्मदिन मनाया जाएगा। पंतनगर स्थित बीएसए कार्यालय में आयोजित खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए बीएसए डॉ. फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि नया शिक्षा सत्र पहली अप्रैल से शुरू हो रहा है। जिसके लिए 30 मार्च से 30 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से स्कूलों में बच्चों का प्रवेश कराया जाएगा। अभिभावकों से संपर्क स्थापित किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर गोष्ठी कराई जाएगी। रैली निकालकर जागरूकता लाई जाएगी। नये शिक्षा सत्र में चार बार स्कूल चलो अभियान चलाया जायेगा। साथ ही माह के अंतिम शनिवार को स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया जायेगा। इसकी वृहद स्तर पर तैयारी की जाएगी। साथ ही पहली अप्रैल से स्कूली बच्चों को सोमवार को फल वितरण किया जायेगा। इसके लिए चार रुपए खर्च किये जायेंगे।
No comments:
Write comments