DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, May 17, 2016

बुलंदशहर : बेसिक के शिक्षकों की ब्लाक स्तर पर वरिष्ठता सूची जारी, सूची में 25 जुलाई 2009 तक ज्वाइन करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया गया शामिल

बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालयों में तैनात सहायक अध्यापकों की वरिष्ठता सूची ब्लाक स्तर पर चस्पा कर दी गई है। सूची चस्पा करने के बाद सभी शिक्षकों से उस पर आपत्ति मांगी गई है। बीएसए ने शिक्षकों को आपत्ति के लिए दस दिन का समय दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग प्राथमिक विद्यालयों में तैनात सहायक अध्यापकों की पदोन्नति प्रक्रिया के लिए वरिष्ठता सूची ब्लाक स्तर पर चस्पा कर दी गई है। इस सूची में 25 जुलाई 2009 तक ज्वाइन करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को शामिल किया गया है। प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक के लिए होगी। पिछले कई वर्षों से जिले में शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हुई है। पदोन्नति की मांग को लेकर शिक्षक संगठनों ने कई बार धरना प्रदर्शन किया है। कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि अन्य जनपदों में शिक्षकों की पदोन्नति हो चुकी है, लेकिन बुलंदशहर में नहीं हुई है। कई बार शिक्षक नेताओं की आपसी राजनीति के कारण भी शिक्षकों की पदोन्नति प्रभावित हुई है। कुछ शिक्षक नेता प्रथम नियुक्ति तिथि से पदोन्नति चाहते थे और कुछ शिक्षक नेता पदोन्नति तिथि परमोशन की मांग कर रहे थे। इसको लेकर कुछ लोग कोर्ट भी चले गए। जिससे पदोन्नति प्रक्रिया अधर में ही लटक गई। कई वर्ष बाद फिर से शिक्षकों को पदोन्नति की आस जगी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी वेदराम ने लगभग 5,000 शिक्षकों की वरिष्ठता सूची ब्लाक स्तर पर चस्पा कर दी है। सूची पर शिक्षकों की आपत्ति मांगी है। उन्होंने कहा है कि दस दिन के अंदर-अंदर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं अपनी आपत्ति दर्ज करा दें। उन्होंने बताया कि आपत्ति के बाद एक और वरिष्ठता सूची जारी की जाएगी। उसके बाद पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

No comments:
Write comments