DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, May 17, 2016

गोंडा : शिक्षामित्रों की परीक्षा आज से, तैयारियां पूरी, 4 जनपदों के अभ्यर्थी करेंगे प्रतिभाग

अभी हाल ही में बीटीसी की परीक्षा में नकल का मामला पकड़े जाने के बाद मंगलवार से शुरू हो रही शिक्षामित्रों की परीक्षा में कोई चूक न रहने पाएं, इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। शिक्षामित्र संघ के मीडिया प्रभारी अवधेश मणि मिश्र बताया कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव ने दूरस्थ शिक्षा विधि से प्रशिक्षणरत शिक्षामित्रों तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित प्राथमिक विद्यालय में अप्रशिक्षित शिक्षकों की बीटीसी परीक्षा मंडल मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में कराने का निर्देश दिया है। 17 से 20 मई के बीच होने वाली परीक्षा में गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रवस्ती जिलों के अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। 17 मई को प्रथम सेमेस्टर, 18 मई को द्वितीय सेमेस्टर, 19 मई को तृतीय सेमेस्टर व 20 मई को चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा होगी। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। डायट प्राचार्य मनोहरलाल ने बताया कि परीक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिये गये हैं। राजकीय इंटर कॉलेज के परीक्षा प्रभारी राम सिंह ने बताया कि इस बार परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। कक्ष निरीक्षकों की कमी को देखते हुए डीआइओएस से अतिरिक्त तौर पर शिक्षकों की मांग की गई है। साथ ही सभी की तलाशी व आंतरिक दस्ते का गठन किया जा रहा है। जिसे आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है

No comments:
Write comments