प्रधानाध्यपक ने एन पी आर सी को धमकी दी तो एन पी आर सी ने देवसरा थाने पर तहरीर दे दी। थाने से उसकी तहरीर यह कहकर वापस कर दी गयी की यह विभागीय मामला है। इसकी शिकायत अपने उच्चधिकारियों से करो। बीआरसी आसपुर देवसरा के न्याय पंचायत प्रभारी (एनपीआरसी) हरिवंश बहादुर सिंह विभागीय कागजात लेने के लिए गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय सोनपुरा प्रथम में गये थे। वहाँ छात्रो की संख्या शून्य होने के कारण मिड डे मिल नहीं बन रहा था। विद्यालय में पुताई का काम चल रहा था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक भी गायब थे। वहाँ से लौटते समय ढ़कवा चौराहे पर प्रधानाध्यापक दिखाई दिए तो एनपीआरसी ने उनसे कागजात मांगे। आरोप है की प्रधानाध्यापक ने भद्दी -भद्दी गालियाँ दी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीडित ने इसकी लिखित शिकायत खंड़ शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार यादव से करने के साथ ही आसपुर देवसरा थाने पर तहरीर दी।
No comments:
Write comments