गणित-विज्ञान की पढ़ाई अब छात्र-छात्रओं के लिए हौवा नहीं होगी। स्कूलों में इन विषयों की पढ़ाई के लिए आसान तरीके अपनाए जाएंगे। साथ ही शिक्षण में सहयोगी संसाधन भी रहेंगे। इसके लिए शासन ने ब्लाक स्तर पर बजट उपलब्ध कराया है। इसके लिए फिलहाल आधा दर्जन स्कूलों का चयन हुआ है। राष्ट्रीय अविष्कार योजना, सब पढ़े सब बढ़े योजना में छात्र-छात्रओं के मन से गणित और विज्ञान का हौवा दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इन योजनाओं में शासन ने गणित-विज्ञान किट की खरीद, विज्ञान क्लब का गठन, विज्ञान से जुड़ी प्रतियोगिता, गणित-विज्ञान शिक्षण में सहयोगी सामग्री, एक्सपोजर विजिट आदि के लिए बजट की व्यवस्था की है। यह रकम ब्लाक स्तर पर पहुंच गई है। गणित-विज्ञान मेले के साथ शिक्षण को सरल बनाने के लिए स्कूलों का चयन भी हो गया है। गजरौला ब्लाक में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदाबाद, जूनियर हाईस्कूल सुल्तानठेर, कन्या जूनियर हाईस्कूल गजरौला, प्राथमिक विद्यालय गजरौला प्रथम, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गजरौला का चयन हुआ है। इन स्कूलों में गणित-विज्ञान किट खरीदे जाने के साथ शिक्षकों और छात्र-छात्रओं की एक्सपोजर विजिट भी कराई जायेगी। कक्षा शिक्षण के लिए अलग से सामग्री की खरीद होगी। विज्ञान विषय के सह ब्लाक समन्वयक जयवीर सिंह ने बताया कि इसके लिए बजट प्राप्त हो गया है। जुलाई महीने में गणित-विज्ञान से जुड़ी गतिविधि कराई जाएंगी।
No comments:
Write comments