DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, May 4, 2016

मऊ : शिक्षको के निलम्बन के विरोध में बीएसए दफ्तर पर ताला जड़ा, प्रा०शि०संघ के जिला अध्यक्ष गिरफ्तार


परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के निलम्बन के विरोध में बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया। शिक्षकों की मांग थी कि गलत तरीके से किये गये परिषदीय शिक्षकों का निलम्बन समाप्त कर उनकी बहाली की जाये। तीन घंटे तक कार्यालय पर ताला बंद कर शिक्षक प्रदर्शन करते रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरायलखंसी थाने की पुलिस संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानन्द राय को गिरफ्तार कर लेकर थाने ले गयी।
इसकी सूचना मिलते ही शिक्षकों में उबाल आ गया। शिक्षक प्रशासन विरोधी नारे लगाने लगे। बीएसए राकेश कुमार ने सरालखंसी थाने को तालाबंदी के सम्बंध में कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। शिक्षक नेताओं का कहना है कि दो ब्लाकों के परिषदीय शिक्षकों को साफ-सफाई न होने तथा हैण्डपम्म से पानी न आने की वजह से निलम्बित कर दिया गया है। जबकि साफ-सफाई न होने तथा हैण्डपम्म खराब होने के लिये जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन शिक्षकों को प्रताडि़त कर रहा है। कहा कि गन्दे शौचालय के कारण शिक्षकों को निलम्बित करना अन्यायपूर्ण है।

No comments:
Write comments