पढ़ाने के बजाए बतियाती हुई मिलीं अध्यापिकाएं, बीएसए ने पांच स्कूलों का किया निरीक्षण , आठ शिक्षक नदारद, मिड-डे मील में हेराफेरी
बीएसए धीरेंद्र कुमार को प्राथमिक स्कूल अमरपुरगढ़ी में छापा मारने पर शिक्षिका प्रीति कुमारी, रूबी चौधरी, अंजू और पुष्पा नदारद मिली। 98 में महज 13 बच्चे मिले। हेडमास्टर का जवाब तलब किया तथा नदारद शिक्षिकाओं का वेतन रोक दिया। उच्च प्राथमिक स्कूल अमरपुगढ़ी में परिचारक राकेश मलिक अनुपस्थित मिला। 105 बच्चों में 89 बच्चे गैर हाजिर मिले। मिड डे मील वितरण रजिस्टर में दर्ज नहीं करने पर बीएसए ने नाराजगी जताई व प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलबाग का जवाब तलब किया।1प्राथमिक स्कूल गौसपुर में प्रधानाध्यापिका बबीता व सहायक अध्यापिका पूजा शर्मा व अमृतपाल अनुपस्थित पाए गए। 170 में महज 56 बच्चे ही स्कूल में मिले। अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोक दिया। उच्च प्राथमिक स्कूल गौसपुर में कंप्यूटर आपरेटर कपिल चौहान के नदारद मिलने पर उनकी संविदा खत्म करने का आदेश दिया। वहीं 50 में 17 ही बच्चे उपस्थित पाए गए।1प्राथमिक स्कूल डौला में शिक्षका लता राणा, वीनम शर्मा व हेमलता बच्चों को पढ़ाने के बजाय एक जगह बैठकर आपस में बतियाती मिलने पर बीएसए ने नाराजगी जताई। 117 में 37 बच्चे उपस्थित मिले हैं। जबकि रजिस्टर में रोजाना 50 से 55 बच्चों को मिड डे मील वितरण दर्ज मिला। बीएसए ने उक्त शिक्षिकाओं को जवाब तलब किया है।
No comments:
Write comments