सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष आयोजित धरने के दौरान हुए विवाद में सदर कोतवाली पुलिस ने बीईओ अखिलेश यादव की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। कोतवाली पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर दर्जन भर नामजद तथा पचास अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। नामजद आरोपियों में विनोद, ध्रुव व गो¨वद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
No comments:
Write comments