प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति के लिए सोमवार को काउंसिलिंग में महिला अभ्यर्थियों ने मनचाहे स्कूलों का विकल्प भरा।सोमवार को पंतनगर स्थित बीएसए कार्यालय में मौलिक नियुक्ति की चौथी काउंसिलिंग की प्रक्रिया सुबह दस बजे से शुरू हुई। काउंसिलिंग में 54 महिलाएं व 56 पुरुष अभ्यर्थी बुलाए गए थे। महिलाओं को स्कूलों का विकल्प दिया गया था, जिसमें से उन्होंने मनमाफिक स्कूलों का चयन किया। महिलाओं ने अपनी सुविधा वाले स्कूलों को तरजीह दी। स्कूल लॉक करने के बाद उनके चेहरे खिले नजर आए। वहीं पर पुरुष अभ्यर्थियों ने अपने प्रशिक्षण प्रमाणपत्र के साथ ही अन्य अभिलेखों का जमा कराया। बीएसए डॉ. फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग प्रक्रिया संपन्न करा ली गई है।
No comments:
Write comments