विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में समस्याओं का मुद्दा छाया रहा। रविवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले में हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह ने किया। मंडल अध्यक्ष आजाद बेग ने कहा कि जिले में एबीआरसी का कार्यकाल पूरा है। ऐसे में एबीआरसी को बीआरसी केंद्र से कार्यमुक्त किया जाय। ऐसे में परीक्षा कराकर नए एबीआरसी की नियुक्ति की जाय। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभय गिरी बाबा ने कहा कि बीएसए ने 30 अप्रैल तक नव नियुक्त अध्यापकों की कैंप लगाकर सेवा पुस्तिका बनाने का निर्देश दिया था लेकिन हाल में जिले में अधिकतर ब्लॉक से सेवा पुस्तिका जमा करा लिया गया है। अभी तक खंड शिक्षा अधिकारियों ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कोषाध्यक्ष शान मोहम्मद ने कहा कि आठवें बैच के प्रशिक्षुओं का मानदेय नहीं मिला है, जिससे प्रशिक्षु शिक्षकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिला उपाध्यक्ष हकीकुल्लाह ने लेखाधिकारी से मांग किया कि 22 बी के तहत पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों का 17140 का लाभ दिया जाए। जिला मंत्री आशुतोष तिवारी ने मांग किया कि आठवें बैच के प्रशिक्षुओं की परीक्षा तत्काल कराई जाए। बैठक में संजय तिवारी को जिला संरक्षक बनाया गया। बैठक में जिला प्रवक्ता शिव कुमार यादव, सुनील सिंह, चंद्र प्रकाश दूबे, श्रीनरायन तिवारी, नीरज पांडेय सहित अन्य मौजूद थे।
No comments:
Write comments