DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, July 15, 2016

गर्भवती महिलाओं व बच्चों की सेहत सुधारेगी ‘हौसला’, स्कूलों की तर्ज पर अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर दोपहर में खिलाया जाएगा भोजन


आदेश देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
गोसाईगंज : स्कूलों की तर्ज पर अब हौसला पोषण योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को भी दोपहर में भोजन खिलाया जाएगा। उक्त भोजन देने की व्यवस्था आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगी। भोजन खिलाने की जिम्मेदारी प्रधान और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर संयुक्त रूप से होगी। इसके लिए बैंक खाते खोलने की कार्रवाई पूरी हो चुकी है।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर गांवों की गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को पौष्टिक भोजन देने की योजना तय है। हौसला पोषण योजना के नाम से बनी सेहत सुधारने की योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार दोपहर में आंगनबाड़ी केंद्रों पर भोजन खिलाया जायेगा। भोजन के साथ दूध व घी भी दिया जायेगा। उक्त योजना के संचालन की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान व आंगनबाड़ी केंद्र की संचालिका पर होगी। इसके लिए नजदीकी बैंकों में प्रधान व केंद्र संचालिका के संयुक्त हस्ताक्षर से खाते खोलने की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है।

ऐसा होगा मीनू : हौसला पोषण योजना के मीनू में बच्चों के लिए प्रतिदिन 20 ग्राम घी व मौसमी फल के अलावा सोमवार को मीठा दलिया, मंगलवार को खिचड़ी, बुधवार को हलुआ, गुरुवार को तहरी, शुक्रवार को मीठा दलिया व शनिवार को हलुआ दिया जायेगा।



No comments:
Write comments