DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, July 15, 2016

प्रधानाध्यापिका ने रखा शादी का प्रस्ताव, शादी सेकिया इनकार तो गुरुजी पर हो गई एफआईआर, बरेली के शिक्षक ने सचिव से लगाई ट्रांसफर की गुहार




अजब-गजब


इलाहाबाद। अपने स्कूल की प्रधानाध्यापिका से शादी से इनकार करने पर एक शिक्षक के खिलाफ एफआईआर हो गई। दबाव बढ़ा तो बरेली का यह शिक्षक अपना स्कूल बदलवाने की गुहार लेकर बेसिक शिक्षा परिषद पहुंच गया। इस विचित्र घटनाक्रम से अफसर भी चकराए हुए हैं।मीरगंज ब्लाक बरेली के प्राथमिक स्कूल में कुछ समय पहले उक्त शिक्षक की नियुक्ति हुई थी। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय को दिए प्रार्थना पत्र में शिक्षक ने दावा किया कि उसके स्कूल की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका, जो उसकी ही जाति की है, ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। लेकिन इंचार्ज प्रधानाध्यापिका की कार्यशैली और आचरण ठीक नहीं होने पर शिक्षक ने शादी से इनकार कर दिया। इससे नाराज शिक्षिका ने अपने सब इंस्पेक्टर पिता के प्रभाव का नाजायज फायदा उठाते हुए जुलाई 2015 में शिक्षक के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।इसके बाद बरेली के तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उक्त शिक्षक को दूसरे स्कूल में अटैच कर दिया। लेकिन पिछले दिनों अटैचमेंट व्यवस्था शासन से खत्म होने के बाद शिक्षक को दोबारा पुराने स्कूल में ज्वाइन करना है लेकिन वह पुराने स्कूल जाना नहीं चाहता।शिक्षक ने सचिव को दिए प्रार्थना पत्र में मीरगंज ब्लाक के ही किसी दूसरे स्कूल में ट्रांसफर करने का अनुरोध किया है। उसे डर है कि पुराने स्कूल में जाने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका कोई भी अप्रिय घटना या झूठा मुकदमा करा सकती है।

इलाहाबाद। बरेली जिले के एक शिक्षक ने इंचार्ज प्रधानाध्यापिका के आचरण का हवाला देते हुए दूसरे स्कूल में ट्रांसफर करने का अनुरोध किया है। प्रकरण की जांच पड़ताल के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा।
 - स्कंद शुक्ला, उप सचिव बेसिक शिक्षा परिषद

No comments:
Write comments