DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Thursday, September 29, 2016

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ गया मानदेय, आंगनबाड़ी का 800, मिनी आंगनबाड़ी का 750 और सहायक कार्यकर्ताओं का 400 रुपये प्रतिमाह बढ़ा

लखनऊ : ‘घेरा डालो-डेरा डालो’ के अंदाज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन रंग लाया। प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी, मिनी और सहायक कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे तीन लाख 30 हजार कार्यकर्ता लाभान्वित होंगी। प्रदेश सरकार पर 240 करोड़ सालाना का अतिरिक्त व्यय भार आएगा। नया मानदेय अक्टूबर से लागू हो जाएगा, इससे कार्यकर्ताओं की दीपावली अच्छी मनेगी। मुख्यमंत्री ने भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।




13 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कई दिनों से आंदोलन कर रही थीं। दो दिन पूर्व आंदोलन ने उग्र रूप धारण करना शुरू किया। फिर घेरा डालो-डेरा डालो के अंदाज में महिलाओं ने राजधानी के अशोक मार्ग पर कब्जा कर लिया। महिलाओं के सड़क पर जम जाने से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आखिरकार बुधवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हस्तक्षेप करते हुए मुख्य सचिव राहुल भटनागर को आंदोलनकारियों से बात करने का निर्देश दिया। 


No comments:
Write comments