इलाहाबाद : बीटीसी 2013 के प्रशिक्षु शिक्षा निदेशालय में बेसिक शिक्षा परिषद सचिव कार्यालय के सामने चार दिन से लगातार धरना दे रहे हैं। सुनवाई न होने पर शुक्रवार को शिक्षा निदेशालय से सुभाष चौराहे तक युवाओं ने पैदल मार्च करके आम लोगों का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया।
युवाओं की मांग है कि सरकार परिषदीय विद्यालयों में 30 हजार शिक्षकों की भर्ती करें और उसका प्रस्ताव परिषद सचिव जल्द शासन को भेजे। पैदल मार्च में बड़ी संख्या में युवा शामिल थे और वह सभी बेरोजगारी का दंश मिटाने की अपील करती कागज की बनी टोपी लगाए थे।
No comments:
Write comments