DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, October 22, 2016

पाठ्य पुस्तकें इतनी आनंददायी खुशनुमा व मजेदार हों कि बच्चे अनिच्छा से नहीं बल्कि मन से पढ़ भर सकें कल्पना की उड़ान : पाठ्य पुस्तक समीक्षा की विकास कार्यशाला में बोली  मुख्य अतिथि

इलाहाबाद : सामाजिक चेतना के केंद्र व साधन के रूप में विद्यालय व पाठ्य पुस्तकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में हमारी पाठ्य पुस्तकें इतनी आनंददायी खुशनुमा व मजेदार हों कि बच्चे अनिच्छा से नहीं बल्कि मन से पढ़ना चाहें। वह अपनी कल्पना की उड़ान भर सकें। यह बातें लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रोफेसर रूपरेखा वर्मा ने राज्य शिक्षा संस्थान उप्र इलाहाबाद में कही।



 संस्थान में इन दिनों पाठ्य पुस्तक समीक्षा के साथ ही विकास कार्यशाला भी चल रही है।1पूर्व कुलपति ने कहा कि पुस्तकों के माध्यम से बच्चों में प्रश्न पूछने, खोज करने, तर्क व कल्पना करने की क्षमता विकास पर ध्यान देना चाहिए। पाठ्य पुस्तकों की विषय वस्तु में लैंगिक समानता, मानवीय संवेदना, मूल्य चेतना आदि से संबंधित भावों को और अधिक स्पष्टता के साथ झलकना चाहिए। 


संस्थान के प्राचार्य दिव्यकांत शुक्ल ने कहा कि यह सुझाव पुस्तक विकास कार्यशाला में अत्यंत सार्थक व उपयोगी हैं और इन बातों का समावेश करके हम अपनी पाठ्य पुस्तकों को अधिक समसामयिक बनाने का प्रयास करेंगे। कार्यशाला का संचालन नीलम मिश्र ने किया। 

No comments:
Write comments