DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, October 22, 2016

अब उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की बारी, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड और फिर लोक सेवा आयोग में सदस्यों की नियुक्ति ने उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की उम्मीदें भी बढ़ा दी, छह सदस्यों में पांच की कुर्सियां खाली

इलाहाबाद : पहले माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड और फिर लोक सेवा आयोग में सदस्यों की नियुक्ति ने उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की उम्मीदें भी बढ़ा दी हैं। इस आयोग में सदस्यों के छह पदों में पांच रिक्त हैं जिसकी वजह से यहां कोई निर्णायक काम नही हो पा रहा है। कोरम न होने से आयोग परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने तक में असमर्थ है।



उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में सदस्यों की नियुक्ति विवादों में रही है इसलिए इस बार शासन ने पूरी औपचारिकताएं पूरी करके ही चयन करने का फैसला किया है। इसके तहत विज्ञापन जारी कर आवेदन लिए हए हैं और वर्तमान में अन्य औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं। आयोग के अध्यक्ष प्रभात मित्तल की ओर से भी इस संबंध में शासन को पत्र लिखा जा चुका है कि सदस्यों की नियुक्तियां जल्द की जाएं। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से भी अधिकारियों को सदस्य न होने की वजह से आ रही परेशानियों की जानकारी दी है। आयोग के सूत्रों के अनुसार इसी हफ्ते सदस्यों की नियुक्ति होने की संभावना है। 


उल्लेखनीय है कि उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में पिछले आठ साल से इन नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं। वर्तमान में 1652 पदों के साक्षात्कार चल रहे हैं और 1150 पदों का विज्ञापन जारी किया गया है। कोरम न पूरा होने से जहां साक्षात्कार प्रक्रिया बहुत धीमी गति से चल रही है, वहीं नए विज्ञापन का काम अधर में है। वैसे आयोग को सचिव की भी दरकार है। वर्तमान में कार्यवाहक सचिव से काम चलाया जा रहा है।

No comments:
Write comments