जागरण संवाददाता, बरेली : परिषदीय स्कूलों में भी अब पीवी सिंधु और साक्षी मालिक जैसे खिलाड़ी तैयार होंगे। शासन प्राइमरी स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने जा रहा है। इसके लिए परिषदीय विद्यालय में खेल अनुदेशकों की तैनाती की जाएगी। यह अनुदेशक संविदा पर रखे जाएंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। 1बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने नियुक्ति को लेकर बीएसए को पत्र भेजा है। भेजे गए पत्र में कहा गया है कि प्राथमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद अनुदेशकों की संविदा पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन 24 अक्टूबर से प्रारंभ होंगे। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि नौ नवंबर तय की गई है। रजिस्ट्रेशन करा चुके आवेदक 11 नवंबर तक ई-चालान के माध्यम से फीस जमा करा सकते है। जिसके बाद उन्हें 15 नवंबर तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए नियुक्ति प्रक्रिया होगी। इससे विद्यालय, ब्लॉक और जिला स्तर पर परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ाया जाए। साथ ही विद्यालयों में छुपी हुई प्रतिभा को पहचान दिलाई जा सके।

No comments:
Write comments