ए .डी .बेसिक नजरुद्दीन अंसारी ने बी.एस.ए.को कारण बताओ नोटिस देकर पूछा है कि नियमों को ताक पर रखते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर का प्रभार संविदाकर्मी रमेशचंद्र को क्यों दिया गया है।सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक को पिछले दिनों बी.एस.ए.ने खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर का प्रभार दिया था।उनके प्रभार को नियम विरुद्ध बताते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित ने आपत्ति जतायी थी क्योंकि खण्ड शिक्षा अधिकारी का पद राजपत्रित है जो लोक सेवा आयोग से चयनित होते हैं।
No comments:
Write comments