DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, October 18, 2016

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शिक्षा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) सेवा नियमावली में संशोधन संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी, एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती अब राज्य स्तर पर,

 प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती अब राज्य स्तर पर होगी। कैबिनेट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शिक्षा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) सेवा नियमावली में संशोधन संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर यह फैसला किया।


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शिक्षा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) सेवा में पुरुष व महिला सहायक अध्यापकों की भर्ती में तमाम असुविधाएं सामने आ रही थीं। अभी तक मंडल स्तर पर एलटीग्रेड शिक्षक-शिक्षिकाओं की भर्ती होती थी। अब इसे संभागीय संवर्ग के स्थान पर प्रदेश स्तरीय संवर्ग बना दिया गया है। नियुक्ति प्राधिकारी भी संभागीय उप शिक्षा निदेशक तथा संभागीय बालिका विद्यालय निरीक्षिका के स्थान पर अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) बनाए गए हैं। सीधी भर्ती के शैक्षिक अर्हता संबंधी नियम को संशोधित कर सामान्य रूप से एलटी ग्रेड अध्यापक के विभिन्न विषयों की अर्हता स्नातक उपाधि के साथ बीएड डिग्री रखी गई है। सीधी भर्ती के लिए आवेदन का प्रारूप एवं आवेदन की फीस का निर्धारण राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। सीधी भर्ती द्वारा चयन गुणवत्ता बिंदुओं (क्वालिटी प्वाइंट्स) के आधार पर किया जाएगा।

No comments:
Write comments