DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, October 4, 2016

रायबरेली : बच्चों का स्कूल न आना बड़ी समस्या : बीईओ, ग्राम प्रधान ने कहा : ड्रेस का रंग सही नही




 परिषदीय विद्यालयों की दुर्दशा का मुख्य कारण यहां के बच्चों की निरंतर उपस्थिति न होना है। योग्य शिक्षक व संसाधान होने के बावजूद स्थिति में सुधार न होना सभी के लिए चिंता का विषय है। उक्त बातें प्राथमिक विद्यालय धन्नीपुर में आयोजित डे्रस वितरण समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने कही। श्री सिंह ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को लगातार विद्यालय भेजे। विशिष्ट अतिथि राजेश सिंह फौजी ने कहा कि समाज के सभी वर्ग के बच्चों को शिक्षा पाने का अधिकार है। हमें अपने आसपास नजर रखनी चाहिए कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। भाजपा नेता दीप प्रकाश शुक्ल ने कहा कि बच्चो की पढ़ाई में धनाभाव कही भी आड़े नहीं आना चाहिए यदि कही भी ऐसी समस्या है तो वे अपने स्तर से बच्चों की पढ़ाई के लिये संसाधन मुहैया कराएंगे। ग्राम प्रधान डॉ. हजारी सिंह ने कहा कि बच्चों की खाकी डे्रस का कलर सही नहीं है। इसे सरकार को बदलना चाहिए यह प्रधानाध्यापकों को कलर निर्धारण का अधिकार देना चाहियें। डे्रस व शैक्षिक किटें पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से दमक उठे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। संचालन व आभार प्रदर्शन शिक्षक आशीष प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह, विश्वास बहादुर, शेखर यादव, मनोज पाण्डेय, अभयराज सिंह, वंदना, निर्मला, शली श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। वन दारोगा ऋषि वर्मा ने परिसर में पांच फलदार पौधों का रोपण किया।

No comments:
Write comments