उत्तर-प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधाकर शरण पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मांगों को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पन्ना राम गुप्त को ज्ञापन सौंपा। बीएसए से मिलकर शिक्षकों ने कहा कि लंबित समस्याओं के निस्तारण को लेकर विभाग द्वारा उदासीनता बरती जा रही है। इसी का नतीजा है कि पांच वर्ष की सेवा कर चुके शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हो रही तथा टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों के एरियर का भुगतान नहीं हो रहा है। शिक्षकों ने कहा कि अगर उनकी मांगों को लेकर शीघ्र सार्थक कदम नहीं उठाया जाता तो वह आंदोलन खड़ा करने को विवश होंगे। प्रतिनिधिमंडल में अरविंद सिंह, राकेश राय, अनूप सिंह, राजकुमार सिंह आदि शामिल रहे।
ज्ञापन देखें --
http://www.primarykamaster.in/2016/10/blog-post_993.html
ज्ञापन देखें --
http://www.primarykamaster.in/2016/10/blog-post_993.html
No comments:
Write comments