खंड शिक्षा अधिकारी मछरेहटा कृष्ण कुमार थापा को कार्यालय से संबद्ध किया गया है। बीईओ एलिया रमन सिंह को मछरेहटा ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बीएसए राजेंद्र सिंह ने बुधवार को यह कार्रवाई पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ व प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा गंभीर शिकायतों के आधार पर की है। उल्लेखनीय है कि कृष्ण कुमार थापा द्वारा शिक्षकों को बेवजह परेशान करने की शिकायतें अक्सर ही सुर्खियों में रहती थीं। इसके अलावा उन पर विभागीय कार्रवाइयों में लापरवाही बरतने का भी आरोप है। बीएसए ने अग्रिम आदेशों तक रमन सिंह को मछरेहटा का प्रभार देते हुए लंबित मामलों को त्वरित निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।
No comments:
Write comments