प्रदेश में संगठन के एक हो जाने और जिले में समानांतर कमेटियों के चलाए जाने से खिन्न बेसिक शिक्षा के शिक्षक संगठन ने ब्लाक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। ब्लाक कमेटियों को भंग करने के साथ ही नए चुनाव की घोषणा भी कर दी है। 16 नवंबर को जिले के 13 ब्लाकों और नगर इकाई का चुनाव सम्पन्न कराने के लिए प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षक की टोली आ जाएगी। प्रदेश संगठन द्वारा जिले में काबिज ब्लाक इकाइयां भंग कर दी हैं। प्रदेश इकाई द्वारा की गई कार्यवाही से ब्लाक का नेतृत्व करने वाले नेताओं के सीने पर सांप लोटने लगा है। समय से पहले की गई कार्यवाही उनके गले नहीं उतर रही है। प्रदेश संगठन की कार्यवाही नागवार गुजरने के साथ ही नए चुनाव के लिए दूसरे दिन ही तैयारियों में जुट गए हैं। जिले के प्राथमिक शिक्षक संघ में अध्यक्ष राजेंद्र सिंह-मंत्री विजय त्रिपाठी तथा अध्यक्ष विनोद सिंह- मंत्री मानसिंह काबिज हैं। इसको लेकर दोनों गुट असली नकली की बहस भी आए दिन छिड़ जाती है। जबकि प्रदेश में जबर सिंह और लल्लन मिश्र गुट में अलगाव के बाद एका हो चुका है। जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश संगठन का निर्णय मिल चुका है। 15 दिसंबर को हर ब्लाक के लिए दो चुनाव पर्यवेक्षक आ जाएंगे। इसके पूर्व सारी तैयारियों को पूरा किया जाना है। 16 दिसंबर को ब्लाक इकाई का नया गठन होगा।1पंजीयन 22 नवंबर से : आगामी पांच दिसम्बर को शहर के आईटीआई मैदान में आयोजित हो रहे जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम हेतु गायन व नृत्य कार्यक्रम हेतु प्रतिभाओं का पंजीयन 22 नवंबर से लाज हीरा में किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए प्रतिभाओं का चयन ऑडीशन के जरिए होगा। यह जानकारी आयोजन समिति संत गाडगे मानव उत्थान सेवा समिति के प्रबंध निदेशक शैलेश प्रभाकर ने दी।
No comments:
Write comments