: शासन द्वारा प्रस्तावित प्राथमिक स्कूलों की शिक्षक भर्ती में जिले को 350 नए शिक्षकों की भर्ती का लाभ मिलेगा। शासन के कार्मिक विभाग ने जिले में रिक्त 467 पदों के सापेक्ष 350 शिक्षकों की भर्ती के लिए पद आवंटित कर दिए हैं। शासन स्तर पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को लेकर बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त युवक-युवतियां टकटकी लगाए भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
बेसिक शिक्षा के प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया शासन स्तर पर अंदर खाने चल रही है। शासन स्तर पर जिले में रिक्त पदों की सूची मांगी गई थी। जिसे सभी जिलों से भेजा जा चुका है। इस रिक्त पदों की सूची में शासन ने जिलेवार पद आवंटन कर दिया है। बताते चलें कि जिले में कुल 1902 प्राथमिक स्कूल हैं, जिसमें 4657 पद स्वीकृत हैं। कुल पदों के सापेक्ष जिले में 467 पद रिक्त चल हैं। इन रिक्त पदों के सापेक्ष शासन ने जिले में 350 पदों पर भर्ती किए जाने को हरी झंडी दी है। हालांकि यह पद अभी प्रस्तावित हैं इसमें कम या ज्यादा भी हो सकता है। शासन का पत्र संज्ञान में आते ही बीटीसी का प्रशिक्षण पा चुके युवक युवतियों के चेहरे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बीएसए विनय कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रक्रिया शासन स्तर से होनी है। जिले से रिक्त पद मांगे गए थे। इसके बाद आवेदन मांगे जाएंगे।
No comments:
Write comments