अपने कार्य से जिला स्तर से लेकर प्रदेश तक अपनी पहचान बना चुके प्राथमिक विद्यालय धौरहरा को ब्रिटिश काउंसिल ने अपने साथ जोड़ लिया है। यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को कनाडा की टीम व 25 मई को अमेरिका की टीम विद्यालय में आई थी। विद्यालय के समस्त कार्यों का अध्ययन किया था। दोनों टीमें अपने देश पहुंच कर विद्यालय को अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संगठन से जोड़ने का प्रयास किया। आखिर में उनका प्रयास सफल हुआ और विद्यालय को अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए जोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश काउंसिल दुनियाभर के चुनिंदा विद्यालयों के शिक्षकों व छात्रों को सीखने-सिखाने का एक मंच प्रदान करती है। अब यहां के शिक्षकों को नए-नए तरीके सीखने का मौका मिलेगा। अब इस विद्यालय की गतिविधियों का अनुश्रवण विश्व के सभी विद्यालय कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने बेटियों को सशक्त करने के लिए अभी हाल ही में शक्ति परी योजना संचालित की है। लेकिन हमारे विद्यालय में दो वर्षों से पावर एंजिल कार्यक्रम गतिमान है।
No comments:
Write comments