DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, November 11, 2016

बस्ती : प्रधानाध्यापिका के साथ पूर्व प्रधान ने की धक्का-मुक्की, अभिलेख फाड़े, नाराज शिक्षक पहुंचे थाने प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

पूर्व प्रधान ने कहा- विद्यालय आने का समय पूछने पर हुआ विवाद

मुकदमा दर्ज

पुनीता वर्मा के शिकायती पत्र पर कप्तानगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौबे ने कहा कि आरोपी पूर्व प्रधान अंबिका मिश्र के खिलाफ लोक सेवक पर हमला, मारपीट, गाली व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

आरोप निराधार

मामले के आरोपी पूर्व प्रधान अंबिका मिश्र का कहना है कि अभिलेख फाड़ने व शिक्षिका के साथ अभद्रता करने का आरोप निराधार है। संयोग से मैं उधर से गुजर रहा था तभी वह विद्यालय पहुंचीं तो मैने आने के समय को लेकर टोक दिया, जो इन्हें नागवार गुजरा। उनके पति ने दूरभाष पर मुङो अपशब्द कहे हैं।

कप्तानगंज विकास खंड के तिलकपुर प्राथमिक विद्यालय पर तैनात प्रधानाध्यापिका पुनीता वर्मा ने पूर्व प्रधान अंबिका मिश्र पर मारपीट करने व अभिलेख फाड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस आशय की तहरीर थाने पर देते हुए कहा है कि वह गुरुवार की सुबह विद्यालय पहुंचीं तो सुबह साढ़े आठ बजे गंगापुर निवासी पूर्व प्रधान वहां अपने दो अन्य साथियों के साथ मौजूद थे। जैसे ही वह विद्यालय का ताला खोलकर अभिलेख व्यवस्थित कर उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर कर रहीं थीं पूर्व प्रधान साथियों सहित कक्ष में दाखिल हो गए। धक्का-मुक्की की तथा अभिलेख छीनने लगे। मेरे विरोध के बावजूद उन्होंने उपस्थिति पंजिका छीन ली और अपशब्द कहने के साथ जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने विद्यालय से बच्चों को भी भगा दिया। दूसरी तरफ इस घटना की खबर जैसे ही अन्य विद्यालयों के शिक्षकों को हुई तो जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह, सहायक ब्लाक समन्वयक शिवपूजन आर्य की अगुवाई में थाने पर पहुंच गए। मुकदमा दर्ज करने का दबाव बनाने लगे। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो विद्यालयों में ताला बंदी कर पठन-पाठन बंद कर दिया जायेगा।
थाने पर पहुंचे प्राथमिक शिक्षक।

No comments:
Write comments