DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Thursday, July 5, 2018

हरदोई : गुरुजी ने बदल दी विद्यालय की तस्वीर, बिना विभाग की मदद से बनाया मॉडल विद्यालय, स्वच्छ पुरस्कार योजना में हासिल किये 98 अंक

जागरण हरदोई : खुशबू बनकर गुलों से उड़ा करते हैं, धुआं बनकर पर्वतों से उड़ा करते हैं, हमें क्या रोकेंगे ये जमाने वाले, हम पंखों से नहीं हौसलों से उड़ा करते हैं। शाहाबाद विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय पेड़हथा के प्रधानाध्यापक पंकज त्रिपाठी ने अपने जुनून से ऐसी ही पेश की है। बिना विभाग की मदद से उन्होंने मॉडल विद्यालय बनाया है। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना में 98 अंक हासिल कर यह विद्यालय राष्ट्रीय पुरस्कार की दौड़ में भी शामिल हो गया।

जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर इस प्राथमिक विद्यालय की इमारत तीन दशक पुरानी है। प्रधानाध्यापक पंकज त्रिपाठी की वर्ष 2011 में विद्यालय में नियुक्ति हुई। करीब ढाई वर्ष पहले पंकज त्रिपाठी ने विद्यालय को आधुनिक विद्यालय बनाने का संकल्प लिया और उसे पूरा करके दिखाया। विद्यालय के मुख्य गेट से प्रवेश करते ही गणित के कुछ ज्यामितीय रेखांकन स्वत: आपका ध्यान आकर्षित करते हैं, जिसमें त्रिभुज, वर्ग, आयत, वृत्त आदि को भूमि पर ईंटों के माध्यम से चित्रित किया है। प्रधानाध्यापक ने अपने सहयोगी अध्यापक प्रकाश बाबू, सचिन मिश्र और नूतन की मदद से बनाए इस मॉडल विद्यालय के चालू शैक्षिक सत्र में 132 बच्चों का पंजीकरण हुआ है।

बच्चों को शिक्षा की धारा से जोड़ने के साथ ही उन्हें जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण का पाठ भी पढ़ाया जाता है। विद्यालय में वाटर हार्वे¨स्टग सिस्टम बनाया गया, जिसे देखकर कई गांव के लोगों ने भी अपने घरों में इसे बनवाया है। प्रधानाध्यापक पंकज त्रिपाठी बताते हैं कि विद्यालय के ही एक अन्य सहयोगी रामनिवास ने करीब 400 पौधे लगाए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस के उत्साहवर्धन से विद्यालय शिखर तक पहुंच पाया। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आरपी त्रिपाठी विद्यालय ने भी माना कि विद्यालय में बेहतर कार्य हुए हैं। इसका स्वच्छ परिसर लोगों को आकर्षित करता है।कुछ इस तरह से बना है शाहाबाद का प्राथमिक विद्यालय पेड़हथा ’ जागरणशाहाबाद के पेड़हथा प्राथमिक विद्यालय में कुछ इस तरह से बनी है हैंडवाश की व्यवस्था ’ जागरण’

No comments:
Write comments