DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, January 24, 2020

यूपी बोर्ड : छूटी प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए केंद्र और परीक्षक तय, जनपद मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज एवं प्रमुख सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में होगी परीक्षा

यूपी बोर्ड : छूटी प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए केंद्र और परीक्षक तय, जनपद मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज एवं प्रमुख सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में होगी परीक्षा।


31 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं, लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, इटावा आदि जिलों में भी होंगे इम्तेहानछूटे परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित
प्रयागराज | मुख्य संवाददाता*
*24 Jan 2020

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के जिन परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं छूट गई हैं, उनकी परीक्षाएं 31 जनवरी तक होंगी। डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा ने प्रैक्टिकल के परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया है।

भूगोल की प्रैक्टिकल परीक्षा जीआईसी, गृह विज्ञान की जीजीआईसी, संगीत गायन प्रयागराज मंडल के परीक्षार्थियों की महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज, संगीत वादन प्रयागराज मंडल के परीक्षार्थियों की नवीन महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज, भौतिक विज्ञान की जीआईसी, कम्प्यूटर प्रयागराज मंडल के सभी परीक्षार्थियों की शिवचरण दास कन्हैया लाल इंटर कॉलेज, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान की प्रैक्टिकल परीक्षा जीआईसी में होगी।


प्रयागराज, झांसी और चित्रकूट मंडल के कृषि शस्य विज्ञान भाग-1, कृषि भाग-1 कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान, कृषि अभियंत्रण, कृषि भाग-2 कृषि शस्य विज्ञान, कृषि भाग-2 कृषि जंतु विज्ञान, कृषि पशुपालन, कृषि रसायन की प्रैक्टिकल परीक्षाएं ईश्वर शरण इंटर कॉलेज तथा सैन्य विज्ञान की प्रैक्टिकल परीक्षा केपी इंटर कॉलेज में होगी। प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, झांसी तथा चित्रकूट मंडल के काष्ठ शिल्प के परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा सीएवी इंटर कॉलेज, प्रयागराज, झांसी, चित्रकूट मंडल के सिलाई की प्रैक्टिकल परीक्षा ईश्वर शरण बालिका इंटर कॉलेज तथा लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, झांसी, चित्रकूट के बैंकिंग एवं कन्फेक्शनरी की प्रैक्टिकल परीक्षा महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज व टेक्सटाइल्स डिजाइन की परीक्षा जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज में होगी। प्रयागराज, झांसी, चित्रकूट के खाद्य एवं फल संरक्षण के परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा डीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, पाक शास्त्र की महिला ग्राम इंटर कॉलेज सूबेदारगंज, परिधान रचना सज्जा की जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज, बुनियादी स्वास्थ्य कार्मिक पुरुष की बाला प्रसाद कुशवाहा इंटर कॉलेज बलरामपुर बरेठी, फोटोग्राफी और आटोमोबाइल्स की सेवा समिति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आशु लिपि टंडण हिन्दी की सुभाष इंटर कॉलेज छीतूपुर बालापुर, सचिवीय पद्धति की विद्यावति महर्षि कृष्ण इंटर कॉलेज हंडिया, टंडण हिन्दी की प्रैक्टिकल परीक्षा बीपी कुशवाहा इंटर कॉलेज बलरामपुर बरेठी में होगी। मानव विज्ञान, नृत्य कला, नर्सरी शिशु प्रशिक्षण, पुस्तकालय विज्ञान की प्रैक्टिकल परीक्षा कानपुर नगर, ग्रंथ शिल्प की लखनऊ, बुनाई तकनीक, धुलाई एवं रंगाई की इटावा, रेडियो टेलीविजन की चित्रकूट, मधुमक्खी पालन की औरैया, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी की बांदा, फसल सुरक्षा की रायबरेली, पौधशाला चित्रकूट, एकाउंटेंसी, बैकिंग की लखनऊ, सहकारिता की औरैया, मुद्रण की उन्नाव,एम्ब्रॉएडी व कंप्यूटर तकनीक व रखरखाव की लखनऊ में होगी।









 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

No comments:
Write comments