DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label एनटीएसई. Show all posts
Showing posts with label एनटीएसई. Show all posts

Tuesday, October 4, 2022

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा योजना पर लगी रोक

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा योजना पर लगी रोक 


नई दिल्ली। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने अगले आदेश तक राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा योजना (एनटीएसई) पर रोक लगा दी है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

इस लोकप्रिय छात्रवृत्ति योजना का वित्तपोषण शिक्षा मंत्रालय करता है और इसे एनसीईआरटी लागू करती है। छात्रवृत्ति परीक्षा हर साल दो चरणों में आयोजित की जाती है। प्रथम चरण (राज्यस्तरीय) और द्वितीय चरण (राष्ट्रीय स्तर) का होता है।

एनसीईआरटी ने एक आधिकारिक आदेश में कहा, राष्ट्रीय प्रतिभा खोज योजना भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा पूरी तरह से वित्तपोषित एक केंद्रीय योजना है। एनसीईआरटी एनटीएस योजना के क्रियान्वयन की एजेंसी है।




राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा पर अगले आदेश तक रोक


नई दिल्ली । मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान कर पठन-पाठन में प्रोत्साहित करने वाली राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा योजना को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के नोटिस में यह जानकारी दी गई है।



एनसीईआरटी के शैक्षणिक सर्वेक्षण प्रकोष्ठ की प्रमुख इंद्राणी एस भादुड़ी ने 30 सितंबर 2022 को यह नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि परीक्षा योजना 31 मार्च 2021 तक के लिए मंजूर की गई थी।


राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा योजना को अगले आदेश तक रोका गया

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान कर पठन-पाठन में प्रोत्साहित करने वाली राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएस) योजना को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के नोटिस में यह जानकारी दी गई है।


एनसीईआरटी के शैक्षणिक सर्वेक्षण प्रकोष्ठ की प्रमुख इंद्राणी एस भादुड़ी द्वारा 30 सितंबर 2022 को जारी नोटिस में कहा गया है कि राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा योजना 31 मार्च 2021 तक के लिए मंजूर की गई थी और इस योजना को वर्तमान स्वरूप में जारी रखने की मंजूरी नहीं है तथा इसे अगले आदेश तक रोका जाता है।


इस बारे में पूछे जाने पर भादुड़ी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि जो बात नोटिस में कही गई है, वह उतनी ही जानकारी दे सकती हैं।
हालांकि, एक सूत्र ने बताया कि इस योजना को नवोन्मेषी बनाने के लिए दिशानिर्देश तैयार किए जा रहे हैं और ऐसी संभवना है कि इसे नए रूप में पेश किया जाएगा।


एनसीईआरटी के अनुसार, राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा योजना का तीसरे पक्ष से साल 2020 में मूल्यंकन कराया गया था। तीसरे पक्ष के मूल्यांकन में यह बात उभरकर सामने आई थी कि यह योजना काफी हद तक प्रतिभाओं की पहचान करने में सफल रही तथा इसने छात्रों को आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।
इसके अनुसार, सर्वेक्षण के अधिकतर पक्षकारों ने एनटीएस योजना को शानदार या अच्छा बताया था। इसमें कहा गया कि एनटीएस को जारी रखने की जरूरत है।

  

Monday, December 13, 2021

NTSE : 16 जनवरी को प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 दिसंबर तक, देखें निर्देश व विज्ञप्ति

NTSE : 16 जनवरी को प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 दिसंबर तक, देखें निर्देश व विज्ञप्ति

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए आवेदन हेतु 24 दिसंबर तक मौका, 16 जनवरी को परीक्षा


प्रयागराज। अगले महीने 16 जनवरी को प्रदेश के सभी जिलों में प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा 2021-22 के लिए वेबसाइट www.entdata.co.in पर ऑनलाइन आवेदन में सिर्फ चार दिन का समय बचा है। 24 दिसंबर की रात 12 बजे वेबसाइट बंद हो जाएगी। निदेशक मनोविज्ञानशाला ऊषा चन्द्रा के अनुसार इस परीक्षा में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 10 में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन के लिए एससी/एसटी अभ्यर्थियों को 30 रुपये और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 50 रुपये शुल्क के रूप में ऑनलाइन जमा करना होगा। परीक्षा प्रभारी डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप पर सक्षम अधिकारी की ओर से जारी प्रमाणपत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। 

आरक्षण से संबंधित प्रमाणपत्र ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के पूर्व का निर्गत होना चाहिए। मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को 11वीं और 12वीं में प्रतिमाह 1250 रुपये, स्नातक व परास्नातक में दो हजार रुपये प्रतिमाह और पीएचडी करने वालों को यूजीसी के मानक के अनुसार छात्रवृत्ति दी जाएगी। शर्त यह है कि पढ़ाई के दौरान गैप नहीं होना चाहिए।


प्रयागराज। :अगले महीने 16 जनवरी को प्रदेश के सभी जिलों में प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट www.entdata.co.in पर 24 दिसंबर तक किया जा सकता है।निदेशक मनोविज्ञान शाला ऊषा चन्द्रा के अनुसार इस परीक्षा में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 10 में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। 


🔵 विज्ञप्ति 👇



एससी/एसटी को 30 रुपये और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 50 रुपये शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। परीक्षा प्रभारी डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप पर सक्षम अधिकारी की ओर से जारी प्रमाणपत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। आरक्षण से संबंधित प्रमाणपत्र ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के पूर्व का निर्गत होना अनिवार्य है। मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को 11वीं और 12वीं में प्रतिमाह 1250 रुपये, स्नातक व परास्नातक में दो हजार रुपये प्रतिमाह और पीएचडी करने वालों को यूजीसी के मानक के अनुसार छात्रवृत्ति दी जाएगी।

🔵 जरूरी निर्देश 👇

Thursday, November 18, 2021

NTSE 2021: दूसरे चरण की राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के उत्तरमाला NCERT जल्द करेगा जारी

NTSE 2021: दूसरे चरण की राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के ‘आंसर की’ NCERT जल्द करेगा जारी


NTSE 2021 Answer Key एनसीईआरटी द्वारा जारी किये गये अनौपचारिक ‘आंसर की’ को लेकर परीक्षा में सम्मिलित हुए अभ्यर्थियों से उनकी आपत्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद एनसीईआरटी एनटीएसई 2021 के फाइनल ‘आंसर की’ जारी करेगा।


नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। NTSE 2021 Answer Key: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई) के दूसरे चरण यानि स्टेज 2 की परीक्षा के ‘आंसर की’ जल्द ही जारी किये जाएंगे। परिषद द्वारा एनटीएसई सेकेंड स्टेज की परीक्षा के लिए फिलहाल प्रोविजिनल ‘आंसर की’ जारी की जाएगी। 


इसके साथ ही, एनसीईआरटी द्वारा जारी किये गये अनौपचारिक ‘आंसर की’ को लेकर परीक्षा में सम्मिलित हुए अभ्यर्थियों से उनकी आपत्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद एनसीईआरटी एनटीएसई 2021 के फाइनल ‘आंसर की’ जारी करेगा। इसके बाद, दूसरे चरण की परीक्षा के नतीजों की घोषणा एनसीईआरटी द्वारा की जाएगी।



■ इन स्टेप में कर पाएंगे ‘आंसर की’ चेक

छात्र-छात्राओं को एनटीएसई 2021 सेकेंड स्टेज ‘आंसर की’ डाउनलोड करने के लिए एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट, ncert.nic.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद, उम्मीदवारों को एनटीएसई के सेक्शन में जाना होगा, जहां सम्बन्धित टेस्ट के लिए प्रोविजिनल ‘आंसर की’ डाउनलोड का लिंक एक्टिव किया जाएगा। इनमें से उम्मीदवार मेंटल एबिलिटी टेस्ट (एमएटी) और स्कॉलेस्टिक एबिलिटी टेस्ट (एसएटी) के लिंक पर क्लिक करके ‘आंसर की’ डाउनलोड कर पाएंगे।

Saturday, April 24, 2021

NTSE : डेढ़ लाख छात्रों को है छात्रवृत्ति का इंतजार, दो साल से फंसा है रिजल्ट

NTSE : डेढ़ लाख छात्रों को है छात्रवृत्ति का इंतजार, दो साल से फंसा है रिजल्ट


दसवीं परीक्षा पास किये एक साल से अधिक हो गया। 11वीं से अब 12वीं में चले गये लेकिन अभी तक छात्रवृत्ति का रिजल्ट नहीं मिला। यह हाल नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (एनटीएसई) छात्रवृत्ति का है। छात्रवृत्ति परीक्षा पिछले दो साल से हो रही है, लेकिन अभी तक छात्रों को रिजल्ट नहीं मिला है। इसमें 2019 का फाइनल रिजल्ट और 2020 का पीटी का रिजल्ट शामिल है। एससीईआरटी की मानें तो दोनों सत्र मिलाकर लगभग डेढ़ लाख छात्र शामिल हुए हैं। 


ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण के कारण एनटीएसई रिजल्ट जारी नहीं हो पा रहा है। 2019 का पीटी रिजल्ट निकलने के समय मार्च 2020 में लॉकडाउन लग गया। आप यह खबर प्राइमरी का मास्टर डॉट इन पर पढ़ रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में ही पीटी का रिजल्ट जारी हुआ था। इसके बाद नवंबर 2020 में सेकेंड फेज की परीक्षा ली गयी। इसका रिजल्ट भी तक जारी नहीं हुआ है। वहीं 2020 की पीटी जनवरी 2021 में ली गयी। लेकिन अभी पीटी का ही रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। 


प्लस टू से लेकर पीएचडी तक मिलती छात्रवृत्ति
उच्च शिक्षा पाने के लिए छात्रवृत्ति परीक्षा ली जाती है। दसवीं के छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं। चयनित छात्रों को 11वीं से छात्रवृत्ति मिलना शुरू होता है। यह छात्रवृत्ति पीएचडी तक मिलती है। स्नातक में इसमें हर महीने 12 सौ रुपये दिये जाते हैं। वहीं आगे पीजी और पीएचडी के लिए यूजीसी के नियम के अनुसार छात्रवृत्ति दी जाती है। 


गिरिवल दयाल (निदेशक, एससीईआरटी) ने कहा, पीटी का रिजल्ट तैयार हो गया है। भारत सरकार के पास एप्रूवल के लिए भेजा गया है। विधानसभा चुनाव के कारण इस बार जनवरी अंतिम सप्ताह में पीटी परीक्षा ली गयी थी। अभी रिजल्ट तैयार है। बस एप्रूवल मिलने के बाद जारी किया जायेगा। 


मई के दूसरे सप्ताह में सेकेंड फेज की परीक्षा 
एनसीएसई के सेकेंड फेज की परीक्षा मई के दूसरे सप्ताह में  होती है। इससे पहले नवंबर में फर्स्ट फेज की परीक्षा ली जाती है। फर्स्ट फेज में चयनित छात्र सेकेंड फेज की परीक्षा में शामिल होते हैं। लेकिन इस बार फर्स्ट फेज नवंबर के बदले जनवरी में हुआ। वहीं कई राज्यों में फरवरी में परीक्षा ली गयी। अभी फर्स्ट फेज का रिजल्ट जाने में देरी होगी।

Thursday, July 30, 2020

कोरोना प्रभाव : नवंबर में नहीं होगी राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा, अगले साल जनवरी के बाद परीक्षा होने की संभावना


कोरोना प्रभाव : नवंबर में नहीं होगी राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा, अगले साल जनवरी के बाद परीक्षा होने की संभावना


प्रयागराज। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने हर साल नवंबर में होने वाली एनटीएसई (राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा) की तिथि आगे बढ़ाने का फैसला किया है। एनसीईआरटी की ओर से 31 जुलाई तक परीक्षा के लिए आवेदन लिए जाते थे। नवंबर के दूसरे सप्ताह में प्रारंभिक परीक्षा होती थी। लेकिन अब परीक्षा वर्ष 2021 जनवरी के बाद होने की संभावना है।


मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए एनसीईआरटी राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन करता है। परीक्षा में केवल दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राएं शामिल होते हैं। दो चरणों में परीक्षा का आयोजन किया जाता है। प्रथम चरण में एससीईआरटी द्वारा परीक्षा कराई जाती है। उत्तर प्रदेश में इस परीक्षा का आयोजन सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से किया जाता है। 


पहले चरण की परीक्षा में सफल छात्र-छात्राएं दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होते हैं। जो विद्यार्थी द्वितीय चरण में चयनित होते है, उन्हें एनसीईआरटी की ओर से 11वीं से पीएचडी तक छात्रवृत्ति दी जाती है। छात्रवृत्ति में 11वीं से 12वीं तक हर महीने 1250 रुपये मिलते हैं। स्नातक स्तर पर यूजीसी नियम के अनुसार छात्रवृत्ति मिलती है। नहीं हो सकी दूसरे चरण की परीक्षा
एनसीईआरटी की ओर से अभी तक 2018-19 सत्र के दूसरे चरण की परीक्षा नहीं पूरी की जा सकी हैं। प्रथम चरण के रिजल्ट के बाद दूसरे चरण की परीक्षा 19 जून को होनी थी, लेकिन इससे पहले मार्च में कोविड-19 का प्रकोप बढ़ने से इसे स्थगित करना पड़ा। दूसरे चरण की परीक्षा के बाद एनटीएसई में देश भर से दो हजार विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। पहले चरण में मेधावियों का चयन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से होने वाली परीक्षा के माध्यम से किया जाता है।


मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में भी देरी
इस बार राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा भी नवंबर में नहीं हो सकेगी। एनसीईआरटी की ओर से एससीईआरटी के माध्यम से आयोजित इस परीक्षा में आठवीं के छात्र शामिल होते हैं। चयनित छात्र को एनसीईआरटी की ओर से नौवीं से बारहवीं तक सालाना 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलती है। यह छात्रवृत्ति सरकारी स्कूल के छात्रों को ही मिलती है।