DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label कार्य बहिष्कार. Show all posts
Showing posts with label कार्य बहिष्कार. Show all posts

Friday, August 24, 2018

प्रांतीय आह्ववान पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर परिषदीय शिक्षकों ने किया ऐलान, 29 से 31 तक कार्य बहिष्कार पर रहेंगे परिषदीय शिक्षक

नवंबर में दिल्ली में होगी महारैली• एनबीटी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश पेंशन बहाली मंच की ओर से चलाए जा रहे आन्दोलन की समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया कि 29, 30 और 31 अगस्त को पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा और नवंबर में दिल्ली में महारैली की जाएगी। 

डिप्लोमा इंजिनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग के ऑडिटोरियम में बुधवार को हुई बैठक की अध्यक्षता ऑल इंडिया डिप्लोमा फेडरेशन के पूर्व महासचिव शिवशंकर दुबे ने की। बैठक में पेंशन बहाली मंच के प्रदेश
पुरानी पेंशन बहाली के लिए 29 से कार्य बहिष्कार
पदाधिकारियों और ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने बैठक में कहा कि कार्य बहिष्कार में रेलवे कर्मचारियों ने भी पूरा समर्थन दिया है। इस दौरान कामरेड आरके पांडेय, डिप्लोमा इंजिनियर्स महासंघ के पूर्व अध्यक्ष विष्णु तिवारी, एसपी मिश्रा, पीके मिश्रा, शिवशंकर सिंह, जीएस सिंह, शिवबरन सिंह यादव, संजीव गुप्ता, अविनाश चन्द्र श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, सुनील यादव, जेपी तिवारी, एसडी द्विवेदी, एसपी गुप्ता सहित केन्द्र और राज्य सरकार के कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

वाणिज्यकर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी नहीं करेंगे काम: पुरानी पेंशन नीति को लेकर वाणिज्यकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार करेगा। गुरुवार को शाम हुई संगठन की बैठक में यह तय किया गया। संगठन के महामंत्री सुरेश सिंह यादव ने बताया कि पेंशन बचाओ मंच के प्रस्तावित 29, 30 और 31 अगस्त के कार्य बहिष्कार आंदोलन में विभागीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पूरी तरह से भागीदारी करेगा।

Wednesday, December 27, 2017

देवरिया : पांच महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण डायटकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार , जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब तक कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

देवरिया : पांच महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण डायटकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार , जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब तक कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

Tuesday, December 26, 2017

शिक्षामित्र करेंगे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का बहिष्कार, शिक्षक भर्ती के मध्य बीएलओ का जिम्मा सौंपे जाने से उपजी नाराजगी

शिक्षामित्र करेंगे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का बहिष्कार, शिक्षक भर्ती के मध्य बीएलओ का जिम्मा सौंपे जाने से उपजी नाराजगी।


लखनऊ में 26 दिसम्बर से शुरू हो रहे विधानसभा क्षेत्र मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का शिक्षा मित्र बहिष्कार करेंगे। उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने  सहायक अध्यापक भर्ती लिखित परीक्षा की तैयारी के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में शिक्षा मित्रों को बूथ लेवल ऑफिसर  (बीएलओ) बनाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए पुनरीक्षण कार्यक्रम के बहिष्कार की घोषणा की है।


संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि टीईटी का परिणाम जारी होने के बाद अब शिक्षा मित्र जनवरी-फरवरी में प्रस्तावित 68500 सहायक अध्यापकों की लिखित भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। लेकिन सभी जिलों में प्रशासन ने शिक्षा मित्रों को बीएलओ बनाकर उन्हें मतदाता सूची पुनरीक्षण की जिम्मेदारी दी है।


उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा मित्रों को रियायत की जगह 80 से 100 किमी दूर बूथों पर बीएलओ बना दिया गया जिससे शिक्षा मित्रों की पढ़ाई बाधित होगी।



Saturday, October 21, 2017

शिक्षामित्रों ने फिर दिया झटका : वेतन, मानदेय और अन्य देयों का भुगतान न होने की वजह से अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान कार्यबहिष्कार रखने की घोषणा की

आगरा: शिक्षामित्रों ने बेसिक शिक्षा विभाग को झटका दे दिया है। उन्होंने वेतन, मानदेय और अन्य देयों का भुगतान न होने की वजह से अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान कार्यबहिष्कार रखने की घोषणा की है। इस आशय का ज्ञापन बीएसए और शासन को प्रेषित किया गया है।

■ अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान रखेंगे कार्यबहिष्कार, होगी मुश्किल
■ शिक्षामित्रों की समस्याओं का नहीं हुआ है समाधान, भेजा ज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में 26 अक्टूबर से अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू होनी है। इधर, शिक्षामित्रों का समायोजन समाप्त होने के बाद से वे बार-बार आंदोलन कर रहे हैं, इससे परिषदीय स्कूलों की पढ़ाई पटरी पर नहीं आ पा रही है। उन्होंने शासन को ज्ञापन प्रेषित कर दिया है। इससे बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों की मुश्किल बढ़ रही है। क्योंकि बिना शिक्षामित्रों के सहयोग के अर्धवार्षिक परीक्षा कराना मुश्किल है। हालांकि बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक गिर्जेश चौधरी ने शिक्षामित्रों को भरोसा दिया है कि उनके देयों का भुगतान जल्द कराया जाएगा।

प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह छौंकर का कहना है कि हमने अर्धवार्षिक परीक्षा के बहिष्कार की घोषणा की है। विभाग हमारी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। हमें असुविधा हो रही है।

तैयारी भी अधूरी: परिषदीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा 26 अक्टूबर से प्रस्तावित है। लेकिन विद्यार्थी इसके लिए तैयार नहीं हैं। शिक्षकों ने उन्हें अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए सिलेबस नहीं पढ़ाया है। तमाम स्कूलों तक तो किताबें ही नहीं पहुंची हैं।’

Monday, September 25, 2017

वाराणसी मंडल के 585 शिक्षामित्रों को नोटिस देने की तैयारी, स्कूलों में पढ़ाई की जगह आंदोलनों में शामिल रहने का आरोप


वाराणसी : विद्यालयों में पढ़ाने की बजाय आंदोलन में शामिल 585 शिक्षामित्रों को नोटिस देने की तैयारी है। प्रधानमंत्री के दो दिवसीय काशी दौरे को देखते हुए शिक्षामित्रों की उपस्थिति बनाए रखने को लेकर शासन स्तर पर आदेश जारी किया गया था। सबसे अधिक अनुपस्थित रहने वालों में बनारस व जौनपुर के शिक्षामित्र शामिल हैं।

22 व 23 सितंबर को गैरहाजिर शिक्षामित्रों को नोटिस देने के साथ ही उन पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी भी है। समायोजन सहित समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर शिक्षामित्र बीते कई दिनों से आंदोलन पर हैं। प्रदेश स्तर पर धरना देने के बाद शिक्षामित्र चार दिनों तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन कर चुके हैं। बात नहीं बनने पर शिक्षामित्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काशी प्रवास के दौरान घेरने की तैयारी की थी।

Friday, September 22, 2017

परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के कर्मियों का कार्य बहिष्कार तीन सितम्बर से, समाधान न होने से नाराजगी

परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के कर्मियों का कार्य बहिष्कार तीन सितम्बर से, समाधान न होने से नाराजगी।