DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label क्लब. Show all posts
Showing posts with label क्लब. Show all posts

Tuesday, January 31, 2023

उच्च प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में होगा किशोर स्वास्थ्य क्लब, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से फर्स्ट एड बाक्स उपलब्ध कराए जाएंगे

उच्च प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में होगा किशोर स्वास्थ्य क्लब, 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), उत्तर प्रदेश की ओर से फर्स्ट एड बाक्स उपलब्ध कराए जाएंगे


लखनऊ : उच्च प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में जल्द किशोर स्वास्थ्य क्लब का गठन किया जाएगा। 10 वर्ष से लेकर 19 वर्ष की आयु के इन विद्यार्थियों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ्य बनाने के लिए यह पहल की जा रही है। पहले चरण में सभी स्कूलों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ( एनएचएम), उत्तर प्रदेश की ओर से फर्स्ट एड बाक्स उपलब्ध कराए जाएंगे।


एनएचएम उप्र की मिशन निदेशक अपर्णा यू की ओर से किशोर स्वास्थ्य क्लब गठित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। क्लब में कम्युनिटी हेल्थ आफिसर को मुख्य संरक्षक बनाया जाएगा। प्रधानाचार्य क्लब के संरक्षक होंगे, एक पुरुष व एक महिला अध्यापक को हेल्थ ब्रिगेडियर व हर कक्षा में एक छात्र व एक छात्रा को हेल्थ कैप्टन बनाया जाएगा।


 राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), नेहरू युवा केंद्र, स्काउट व गाइड के छात्र - छात्राओं को भी हेल्थ कैप्टन बनाया जाएगा। फिर हेल्थ ब्रिगेडियर द्वारा हर सप्ताह क्लब के माध्यम से स्वास्थ्य सत्रों का आयोजन करेंगे। सदस्यों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी जाएगी।


विद्यालयों में बनेंगे किशोर क्लब

लखनऊ। प्रदेश के उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में किशोर स्वास्थ्य क्लब बनाए जाएंगे। इसके जरिए किशोरों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से चलने वाले किशोर क्लब के लिए संबंधित कॉलेज के अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। फिर ये स्कूल के कुछ छात्रों को वालंटियर के रूप में प्रशिक्षण देंगे। किशोरों को जागरूक करते हुए लैंगिक समानता और जीवन कौशल पर सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित किया जाएगा।