DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label गिरफ्तार. Show all posts
Showing posts with label गिरफ्तार. Show all posts

Saturday, November 30, 2024

बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक 40 हजार की घूस लेते गिरफ्तार, इटावा में विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा, सीसीटीवी फुटेज जारी कर बीएसए ने बताया निर्दोष


बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक 40 हजार की घूस लेते गिरफ्तार, इटावा में विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा, सीसीटीवी फुटेज जारी कर बीएसए ने बताया निर्दोष


इटावा के बेसिक शिक्षा कार्यालय के वरिष्ठ सहायक को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। विजिलेंस टीम बाबू को लेकर कार्यालय से रवाना हो गई। आरोपी बाबू को लेकर विजिलेंस टीम शहर के थानों को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्र के थाना बकेवर पहुंची है।


हालांकि इस मामले पर बेसिक शिक्षा अधिकारी आरोपी बाबू का पक्ष लेते हुए नजर आए। शिक्षक द्वारा करीब 40 हजार रुपए की रिश्वत देने की बात बताई जा रही है। बता दें कि इन्स्पेक्टर सीमा सिंह अपनी 12 सदस्यीय विजिलेंस टीम के साथ कानपुर से आई थी। 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

 
जानकारी के मुताबिक इटावा बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक शिवकुमार को आज एक मामले में 40 हजार रूपए का रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ धर दबोचा। विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।


BSA ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर बताया निर्दोष

बताया जा रहा है कि जसवंतनगर के बनकटी में तैनात शिक्षक विनय कुमार त्रिपाठी की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने वरिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने कार्यालय के अंदर का सीसीटीवी वीडियो जारी करते हुए वरिष्ठ सहायक रिश्वत के आरोपी शिवकुमार को निर्दोष बता रहे हैं। इस मामले को लेकर डीएम से मिलने पहुंचे हैं।


कार्यालय में मौजूद सस्पेंड प्रधानाध्यापक उदय नारायण तिवारी ने बताया कि जिस वरिष्ठ सहायक को आज टीम के द्वारा पकड़ा गया है। वह बेहद भ्रष्ट व्यक्ति हैं। बिना रिश्वत के कोई भी कार्य नहीं करते हैं।


BSA बोले-जांच के कारण रची साजिश

बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शिक्षक विनय कुमार त्रिपाठी ने विजिलेंस टीम को शिकायत की है। उसके खिलाफ वरिष्ठ सहायक शिव कुमार जांच कर रहे थे। जिसके चलते यह साजिश रची गई। हालांकि सीसीटीवी में बाबू को रिश्वत देने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन उन्होंने रुपए फेंक दिए यह दिखाई दे रहा हैं।


Saturday, June 22, 2024

रिश्वत लेते पकड़े गए लिपिक के बयानों के बाद सहअभियुक्त बनाए गए बीएसए मथुरा से अब पूछताछ करेगी एंटी करप्शन टीम

रिश्वत लेते पकड़े गए लिपिक के बयानों के बाद सहअभियुक्त बनाए गए बीएसए मथुरा से अब पूछताछ करेगी एंटी करप्शन टीम


मथुरा। 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार बीएसए कार्यालय के लिपिक ब्रजराज सिंह के बयानों के आधार पर बीएसए को सह अभियुक्त बनाने के बाद अब एंटी करप्शन टीम उनसे पूछताछ की तैयारी कर रही है। जल्द बीएसए को पूछताछ के लिए पुलिस बुलाएगी। इधर, मामले की रिपोर्ट डीएम ने शासन को भेज दी है। रिफाइनरी थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना आगरा एंटी करप्शन को ट्रांसफर कर दी है।

बीती 19 जून को आगरा एंटी करप्शन की टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते बीएसए कार्यालय के लिपिक ब्रजराज सिंह को स्टेट बैंक चौराहा से गिरफ्तार किया था। लिपिक के बयानों के बाद बीएसए सुनील दत्त की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ब्रजराज सिंह ने बयान दिया है कि उसने बीएसए के कहने पर रिश्वत मांगी थी। इसके पीछे तर्क दिया है कि वृंदावन के जूनियर हाईस्कूल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामेश्वर सिंह की अनिवार्य सेवानिवृत्ति का नोटिस बीएसए ने जारी किया था। नोटिस का निस्तारण उन्हीं का अधिकार क्षेत्र है।

रिश्वत में से कुछ हिस्सा बीएसए द्वारा स्वेच्छा से उसे दिया जाना तय था। लिपिक के बयानों के समर्थन में एंटी करप्शन की टीम साक्ष्य भी जुटा रही है। साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस इस मामले में बीएसए को घेर सकती है। इधर, बीएसए के भी बयान लिए जाएंगे। इसके बाद ही चार्जशीट तैयार होगी। अगर, बीएसए पर आरोप सही पाए जाते हैं तो शासन से अभियोजन स्वीकृति लेते हुए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। रिफाइनरी थाना इंस्पेक्टर सोनू सिंह ने बताया कि मुकदमे की विवेचना आगरा एंटी करप्शन को ट्रांसफर हो गई है।



19 जून 2024
मथुरा में 25 हजार की रिश्वत लेते हुए BSA कार्यालय का बाबू हुआ गिरफ्तार

मथुरा: जिले में बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक ब्रजराज सिंह को एंटी करप्शन टीम ने 25 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. 


एंटी करप्शन टीम इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया 10 जून को धर्मवीर के पिता ने लिपिक ब्रजराज ने विभागीय काम करने के लिए पचास हजार रुपये की रिश्वत मांगने का शिकायत दर्ज कराई थी. मामले की जांच की गई, तो रिश्वत की सही जानकारी होने पर बुधवार को बीएसए कार्यालय में तैनात बाबू को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.