DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label दूरदर्शन. Show all posts
Showing posts with label दूरदर्शन. Show all posts

Wednesday, May 19, 2021

मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला : दूरदर्शन पर कार्यक्रम 20 मई से पुनः होंगे शुरू

मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला : दूरदर्शन पर कार्यक्रम 20 मई से पुनः होंगे शुरू


मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला : दूरदर्शन पर कार्यक्रम 20 मई से पुनः शुरू

कक्षा एक से आठ तक के छात्रों के लिए दूरदर्शन पर शुरू हुई ई-पाठशाला


मिशन प्रेरणा की ई पाठशाला के तहत दूरदर्शन पर कक्षा एक से आठ तक के छात्रों के लिए शैक्षणिक सामग्री का प्रसारण शुरू हो गया है। महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरन आनंद ने इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक प्रत्येक कक्षा के लिए आधा-आधा घंटे की शैक्षणिक सामग्री का प्रसारण होगा। शिक्षकों को अभिभावकों के व्हाट्सएप ग्रुप में रोजाना सूचना देने के निर्देश है। गांव और आस-पास में रहने वाले बच्चों के अभिभावकों अन्य लोग जैसे प्रधान आदि को बच्चों को यह सामग्री दिखाने के लिए अनुरोध करने का भी निर्देश है।


आप सभी अवगत हैं कि कोविड - 19 महामारी के वर्तमान प्रसार के दृष्टिगत विद्यालय बंद हैं एवं विद्यार्थियों के सीखने की प्रक्रिया जारी रखने के लिए गत वर्ष में 'मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला' संचालित की गयी  है। इस कार्यक्रम में विभिन्न माध्यमों की मदद से मनोरंजक शैक्षणिक सामग्री बच्चों के साथ साझा की जाती है। 
इसी सातत्य में दूरदर्शन के माध्यम से  शैक्षणिक सामग्री का पुनः प्रसारण किया जा रहा है ।

यह सामग्री कहाँ देखें?
 प्रत्येक दिन ; सुबह 9:00 से 1:00 बजे

कक्षा 1 से 8 के लिए आधे घंटे की सामग्री प्रसारित की जाएगी। 20 से 24 मई में प्रसरित की जाने वाली  सामग्री का कार्यक्रम संलग्न करके प्रेषित किया जा रहा है। 



1. यह सन्देश सभी शिक्षकों तक तुरंत पहुंचाना सुनिश्चित करें ।
2. सभी अभिभावकों के साथ बने व्हाट्सप्प ग्रुप में प्रतिदिन सामग्री देखने का स्मरण संदेश भेजें। 
3. जिन अभिभावकों के फ़ोन नंबर आपके पास उपलब्ध हों , उन्हें फ़ोन करके यह सामग्री देखने के लिए प्रेरित करें। 
4. अपने गांव एवं आस-पास में रहने वाले बच्चों के अभिभावकों, अन्य लोग जैसे प्रधान आदि को बच्चों को यह सामग्री दिखाने के लिये अनुरोध करें।
5. अधिक से अधिक बच्चे लाभान्वित हो सकें , इस हेतु इन बिंदुओं पर दैनिक एवम प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करें।

आज्ञा से,
महानिदेशक,
स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश