DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label बलरामपुर. Show all posts
Showing posts with label बलरामपुर. Show all posts

Friday, November 28, 2025

MDM में 11 करोड़ के घोटाले में 45 पर केस दर्ज, स्कूल व मदरसों संग मिलकर DC ने डकारा बजट, स्कूल व मदरसा के आठ प्रधानाध्यापक व चार ग्राम प्रधानों पर भी कार्रवाई

बलरामपुर : 11 करोड़ के एमडीएम घोटाले में डीसी समेत पांच गिरफ्तार

डीसी बर्खास्त, पकड़े गए लोगों में प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक और दो प्रधान शामिल

बलरामपुर। 11 करोड़ के एमडीएम घोटाले में पुलिस ने जिला समन्वयक (डीसी) फिरोज अहमद खान समेत पांच लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। घोटाले की पुष्टि होने पर डीसी को सेवा से भी बर्खास्त कर दिया गया है। इस मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला की तहरीर पर 44 के खिलाफ बुधवार को नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई थी।

घोटाले के मास्टर माइंड जिला समन्वयक फिरोज अहमद के साथ प्रधानाध्यापक अशोक कुमार गुप्ता, सहायक अध्यापक मलिक मुन्नवर के अलावा दो ग्राम प्रधान नसीम अहमद और अहमदुल कादरी को भी गिरफ्तार किया गया है। 

प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि मामले में कई लोगों की भूमिका संदिग्ध है। धन निकासी, बैंक खातों और तकनीकी साक्ष्यों की गहन पड़ताल जारी है। आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। 

राशि का विद्यालयवार आवंटन नहीं

पुलिस की पूछताछ में फिरोज ने बताया कि आईवीआरएस पोर्टल से प्राप्त छात्र संख्या के आधार पर बनाई गई एक्सेल शीट में हेराफेरी की जाती थी। जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित कुल राशि को बिना बदले, विद्यालयवार आवंटन में भी गोलमाल किया जाता था।



MDM में 11 करोड़ के घोटाले में 45 पर केस दर्ज, स्कूल व मदरसों संग मिलकर DC ने डकारा बजट, स्कूल व मदरसा के आठ प्रधानाध्यापक व चार ग्राम प्रधानों पर भी कार्रवाई

45 लोग नामजद, जिसमें डीसी भी, बलरामपुर में छह वर्ष से हो रही थी धांधली


बलरामपुर : मध्यान्ह भोजन योजना में बड़े पैमाने पर धांधली सामने आई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के एमडीएम सेल से पांच-छह वर्षों के भीतर कनवर्जन कास्ट में कूटरचित दस्तावेजों के सहारे 11 करोड़ रुपये से अधिक का गबन कर लिया गया। इसमें 17 वर्षों से एमडीएम सेल के जिला समन्वयक पद पर जमे फिरोज अहमद खान, तीन मदरसों और पांच परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व चार ग्राम प्रधानों की संलिप्तता उजागर हुई है। 


गबन की पुष्टि होने पर बीएसए शुभम शुक्ला की तहरीर पर 45 नामजद व अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। नौनिहालों के निवाले पर डाका डालने के खेल में अभी कई और चेहरे सामने आ सकते हैं। इसमें कई सफेदपोश भी हैं। नामजद डीसी समेत कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

बीएसए ने नगर कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा कि विभिन्न विद्यालयों द्वारा शिकायतें की जा रही थीं कि एमडीएम सेल के डीसी फिरोज अहमद खान द्वारा पर्याप्त कन्वर्जन कास्ट का भुगतान नहीं किया गया है। शिकायत पर वित्त एवं लेखाधिकारी के साथ एमडीएम कन्वर्जन कास्ट पत्रावली का परीक्षण किया गया। डीसी ने ई-मेल के माध्यम से प्रिंटेड पेमेंट

एडवाइस (पीपीए) उपलब्ध कराए, तो उसमें गड़बड़ी का संदेह हुआ। जांच में पाया गया कि डीसी ने जो अभिलेख उपलब्ध कराए थे, वे कूटरचित थे। वास्तविक रूप से भेजी धनराशि को कम करके दिखाया गया था, फिरोज अहमद वर्ष 2008 से कार्यरत हैं और पांच से छह वर्षों के अंतराल में गबन में सहभागी विद्यालयों में शिक्षारत छात्रों की संख्या के प्रतिकूल बहुत अधिक धनराशि आवंटित कर प्रधान, प्रधानाध्यापक व समिति के अध्यक्ष के साथ मिलकर गबन कर लिया। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एमडीएम सेल के डीसी फिरोज अहमद खान समेत 44 अन्य लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।


एमडीएम की शिकायत विभिन्न पत्रावलियों का सत्यापन किया गया। जिसमें लगभग 11 करोड़ रुपये के सरकारी बजट गबन का मामला सामने आने पर डीसी समेत 45 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
- शुभम शुक्ला, बीएसए, बलरामपुर

डीसीम समेत 45 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच हो रही है। दर्जनों लोगों के नाम सामने आ रहे है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
- विकास कुमार, एसपी, बलरामपुर

Thursday, April 28, 2022

बलरामपुर : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञप्ति जारी।

बलरामपुर : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञप्ति जारी।



Tuesday, June 22, 2021

बलरामपुर : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों हेतु विज्ञप्ति जारी

बलरामपुर : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों हेतु विज्ञप्ति जारी





Thursday, May 27, 2021

छुट्टियों में ड्यूटी लगाने से शिक्षकों में भारी आक्रोश

छुट्टियों में ड्यूटी लगाने से शिक्षकों में भारी आक्रोश


बलरामपुर। अवकाश के दिनों में ड्यूटी लगाने को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों में रोष है। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपकर आदेश निरस्त कराने की मांग की है। आदेश निरस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना महामारी की चपेट में आकर जान गंवाने वाले शिक्षकों के परिवारों को सरकारी नौकरी व तत्काल सहायता राशि देने की भी मांग की है।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक, संयुक्त मंत्री शिव कुमार सोनी, जिला मंत्री अवधेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय व कोषाध्यक्ष काजिम अली अंसारी आदि ने बीएसए दफ्तर पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। पत्र में कहा गया है कि 14 अगस्त 2020 को टाइम एंड मोशन स्टडी के आधार पर शैक्षणिक कार्यों के लिए समयावधि व कार्य निर्धारण की व्यवस्था की गई है। शीतकालीन में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक और ग्रीष्मकाल में 20 मई से 15 जून तक शिक्षकों को छुट्टी दिए जाने का प्राविधान है। 16 जून से सत्र शुरू होगा। कोरोना महामारी के चलते सभी शिक्षकों की ग्रीष्मकाल अवकाश में निगरानी समितियों में ड्यूटी लगाई गई है।


छुट्टी के समय में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने से शिक्षकों में रोष है। ज्ञापन में ड्यूटी निरस्त कराने, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान व मतगणना के दौरान कोरोना पॉजिटिव होने से जान गवांने वाले शिक्षकों, बेसिक शिक्षा के अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवारीजनों को तत्काल सरकारी नौकरी व मदद मुहैया कराने की मांग की गई है।

Saturday, April 3, 2021

बलरामपुर : फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी हथियाने वाले 92 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज

बलरामपुर : फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी हथियाने वाले 92 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज


बलरामपुर : जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन परिषदीय स्कूलों में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हथियाने वाले 92 शिक्षकों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा लिखकर आरोपित शिक्षकों की तलाश शुरू कर दी है।


जिले के बेसिक शिक्षा विभाग फर्जी शिक्षकों का हब बन चुका है। परिषद सचिव ने गत वर्ष 691 फर्जी शिक्षकों से संबंधित सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश 60 जिलों के बीएसए को दिया था।

इसमें प्रदेश में सर्वाधिक 139 फर्जी शिक्षक बलरामपुर व दूसरे नंबर पर लखनऊ के 119 शामिल थे। हैरानी की बात यह है कि इनमें से महज चार फर्जी शिक्षकों तक एसटीएफ के हाथ पहुंचे थे।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने जब फर्जी शिक्षकों पर मुकदमा लिखाने के लिए अफसरों के पेच कसे, तो जिले के अधिकारी हरकत में आ गए। आनन-फानन मे विभिन्न शिक्षक भर्ती के दौरान कूटरचित अभिलेख के सहारे नौकरी पाने वाले 92 शिक्षकों के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी गई। प्रभारी निरीक्षक मानवेंद्र पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक किसलय मिश्र को सौंपी गई है।

55 पर पहले ही हो चुकी एफआइआर : बेसिक शिक्षा विभाग फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हथियाने वाले 55 शिक्षकों के खिलाफ पूर्व में ही एफआइआर दर्ज हो चुकी है। वर्ष 2015-16 में 72825 अध्यापक भर्ती के तहत फर्जी मिले 21 शिक्षकों, 10800 एवं 10000 सहायक अध्यापक भर्ती के तहत नियुक्त 24 व 12460 शिक्षक भर्ती में कूटरचित दस्तावेज मिलने पर दस शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।

Wednesday, March 17, 2021

बलरामपुर : कस्तूरबा विद्यालयों में शिक्षक व शिक्षणेत्तर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी

बलरामपुर : कस्तूरबा विद्यालयों में शिक्षक व शिक्षणेत्तर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी