यूपी सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 25 अक्टूबर आवेदन की अंतिम तारीख
लखनऊ : देश के पहले सैनिक स्कूल में वर्ष 2027-28 के प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदनbशुरू हो गए हैं। कैप्टन मनोज पांडेय यूपी सैनिक स्कूल में कक्षा छह में बालक और कक्षा नौ में बालक व बालिकाओं के प्रवेश होंगे। इसी के साथ सैनिक स्कूल गोरखपुर में भी समान नियमों के तहत प्रवेश होंगे।
आनलाइन फार्म सैनिक स्कूल की वेबसाइट upsainikschool.org पर 25 अक्टूबर तक भरे जा सकेंगे। आनलाइन आवेदन की फीस एक हजार रुपये है। इसके बाद 26 से 31 अक्टूबर तक लेट फीस के साथ दो हजार रुपये जमा कर फार्म भरे जा सकेंगे।
आनलाइन फार्म भरने वाले बच्चों की प्रवेश परीक्षा लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली l, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी में होगी। अभ्यर्थी अधिकतम तीन शहरों का विकल्प दे सकते हैं। स्कूल प्रशासन उसमें से एक शहर का सेंटर आवंटित करेगा।
लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू से पहले निर्धारित प्रारूप के तहत मेडिकल में सफल होना जरूरी है। लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और मेडिकल के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार होगी। लिखित परीक्षा का परिणाम परीक्षा के दस दिन के बाद स्कूल की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा। आनलाइन अप्लीकेशन समय यदि कोई त्रुटि हो गई है तो उसे एडिट करने के लिए तीन से पांच नवंबर तक संशोधन विंडो खुली रहेगी।
No comments:
Write comments