DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label बलिया. Show all posts
Showing posts with label बलिया. Show all posts

Wednesday, February 26, 2025

पूर्व DIOS और चार लिपिकों पर नियुक्ति पत्रावली गायब करने पर केस, 44 स्कूलों के 179 शिक्षक व कर्मचारियों को करोड़ों के भुगतान का आरोप

पूर्व DIOS और चार लिपिकों पर नियुक्ति पत्रावली गायब करने पर केस44 स्कूलों के 179 शिक्षक व कर्मचारियों को करोड़ों के भुगतान का आरोप


बलिया। जनपद के 44 स्कूलों के 179 शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति पत्रावली गायब करने के मामले में पूर्व डीआईओएस और चार लिपिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार गुप्ता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन डीआईओएस रमेश सिंह, संजय कुमार कुंवर लिपिक, लिपिक अजय सिंह, उर्दू अनुवादक मैनुद्दीन, प्रधान लिपिक शिवानन्द तिवारी पर मुकदमा दर्ज किया है।


तहरीर के अनुसार, तत्कालीन डीआईओएस रमेश सिंह के दो वर्ष के कार्यकाल में 32 इंटर कॉलेज व 12 सांस्कृतिक माध्यमिक तथा अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में चार प्रवक्ता, 80 सहायक अध्यापक, चार लिपिक, 10 सहायक लिपिक और 81 परिचारक की फर्जी एवं अनियमित नियुक्ति कर राजकोष से करोड़ों का भुगतान किया गया।


माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को भी इसकी रिपोर्ट की प्रेषित थी। पत्रावली के संबंध में पूछताछ करने पर संबंधित पटल सहायकों ने कार्यालय में मूल पत्रावली उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी।


इस पर वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा बलिया एवं लेखाकारों से उक्त भुगतान से संबंध में पूछताछ करने पर वेतन अनुमन्यता आदेश अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराया गया। प्राप्त अनुमन्यता आदेश के परीक्षण में यह पाया गया कि रमेश सिंह के साथ उक्त पटल सहायकों द्वारा आदेशों पर अपना लघु हस्ताक्षर किया गया है। बार-बार नोटिस देने पर 15 पत्रवालियां ही उपलब्ध कराई गईं। शेष अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है।


संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मण्डल द्वारा मूल पत्रावली उपलब्ध नहीं होने की दशा में दोषी अधिकारी और कर्मचारी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया है। कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि शिकायत पर अधिकारी व कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

Saturday, September 21, 2024

नियम विरुद्ध नियुक्ति और कोर्ट में झूठा बयान देने के चलते मऊ के डीआईओएस निलंबित

नियम विरुद्ध नियुक्ति और कोर्ट में झूठा बयान देने के चलते मऊ के डीआईओएस निलंबित

बलिया में तैनाती के दौरान भर्ती में की थी गड़बड़ी


लखनऊ। नियम विरुद्ध नियुक्ति करने तथा कोर्ट में झूठा बयान देने सहित कई अन्य आरोपों में बलिया के तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) रमेश संह को शासन ने निलंबित कर दिया गया है। शुक्रवार शाम को इस संबंध में आदेश जारी हो गया है।


जिला विद्यालय निरीक्षक मऊ रमेश सिंह के खिलाफ 10 सितंबर को शासन में कई तरह की शिकायतें की गईं। शासन ने रमेश संह के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश देने के साथ त्राराणसी के संयुक्त शिक्षा निदेशक राम शरण सिंह को पूरे प्रकारण की जांच के निर्देश दिए। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रमेश सिंह पर लगे ज्यादातर आरोप सही हैं।


उन पर आरोप है कि बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक के रूप में कार्य करते समय पद का दुरुपयोग किया। बलिया के चौरा स्थित अन्नू राय इंटर कालेज में पदोन्नति से भरे जाने वाले पदों पर नियम विरुद्ध तरीके से नियुक्ति कर दी। मानव संपदा पोर्टल पर जरूरी सूचनाएं भी साझा नहीं की। एक अन्य मामले में कोर्ट में झूठी बयानबाजी की, जिस पर कोर्ट ने उन पर कड़ी टिप्पणी की थी। इस तरह के कई अन्य शिकायतों के बाद शासन ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे।


रमेश सिंह के विरुद्ध आरोप पत्र शीघ्र जारी करने के भी निर्देश दिए थे। जांच रिपोर्ट व जांच अधिकारी की संस्तुति के बाद शुक्रवार को रमेश सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें निलंबन अवधि में शिक्षा निदेशालय प्रयागराज से संबद्ध किया गया है। पूरेमामले की विस्तृत जांच के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव भगवती सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Thursday, December 23, 2021

कस्तूरबा विद्यालय के कार्मिकों की नियुक्ति एवं मानदेय भुगतान सम्बन्धी अनियमितता में प्रथम दृष्टया उत्तरदायी पाए जाने पर तत्कालीन बीएसए बलिया के विरुद्ध कार्यवाही संस्थित

कस्तूरबा विद्यालय के कार्मिकों की नियुक्ति एवं मानदेय भुगतान सम्बन्धी अनियमितता में प्रथम दृष्टया उत्तरदायी पाए जाने पर तत्कालीन बीएसए बलिया के विरुद्ध कार्यवाही संस्थित



 

Wednesday, June 23, 2021

वादा निभाओ, शिक्षामित्र बचाओ अभियान आज से, जनप्रतिनिधियों को याद दिलायेंगे संकल्प पत्र का वादा

वादा निभाओ, शिक्षामित्र बचाओ अभियान आज से, भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधियों को याद दिलायेंगे संकल्प पत्र का वादा


बलिया। उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रांतीय इकाई की बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार 21 जून से जिले में शिक्षामित्र 'वादा निभाओ, शिक्षामित्र बचाओ महाअभियान चलायेंगे। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्रियों व भाजपा से जुड़े विधायकों को पत्र देकर भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र में किये गये वादे को याद दिलाया जायेगा।


जिला प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व द्वारा निर्णय लिया गया है कि ट्विटर अभियान की सफलता र के बाद अब 'वादा निभाओ, शिक्षामित्र बचाओ महाअभियान छेड़ते हुए पूरे प्रदेश में भाजपा से जुड़े सभी मंत्री व ने विधायकों को शिक्षा मित्रों के स्थायीकरण के लिए पत्रक दिया जायेगा। पत्रक के माध्यम से भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र में शिक्षामित्रों से किया वादा याद दिलाते हुए स्थाई समाधान की मांग की जायेगी। 


कहा कि भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव के समय शिक्षामित्रों से जो वादा किया था, उसे अभी तक पूरा नहीं किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में कुछ ही समय शेष रह गया है। इसलिए संगठन ने निर्णय लिया है कि सत्ताधारी पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों को पत्रक देकर पुनः स्मरण कराया जाएगा। इसके बाद भी यदि सरकार मांगों को पूरा नहीं करती है तो निर्णायक संघर्ष किया जाएगा।

Sunday, January 24, 2021

बलिया : अन्तर्जनपदीय सम्बंधी कार्यमुक्ति / कार्यभार ग्रहण कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश व फॉर्मेट जारी, देखें

बलिया : अन्तर्जनपदीय सम्बंधी कार्यमुक्ति / कार्यभार ग्रहण कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश व फॉर्मेट जारी, देखें








Wednesday, January 20, 2021

नवनियुक्त बेसिक शिक्षकों के लिए मानव संपदा पोर्टल पर e-HRMS ID के रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदन का प्रारुप

मानव संपदा पोर्टल पर e-HRMS ID के रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदन का प्रारुप


डिस्क्लेमर : यह प्रारूप जनपद बलिया में जारी किया गया है, कृपया प्रयोग के पहले एक बार अपने जनपद स्तर पर पुष्टि अवश्य कर लें।