DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label बोर्ड परीक्षा. Show all posts
Showing posts with label बोर्ड परीक्षा. Show all posts

Wednesday, January 25, 2023

मदरसा बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ी

मदरसा बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ी

लखनऊ : प्रदेश के मान्यता प्राप्त व अनुदानित मदरसों की वार्षिक परीक्षा के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि अब सात फरवरी कर दी गई है। अभी तक यह फार्म भरने की अंतिम तिथि 28 जनवरी तय थी।


उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. इफ्तिखार अहमद जावेद बताया कि परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि अब 4 फरवरी कर दी गयी है।

Tuesday, April 26, 2022

UP Madarsa Board Exam 2022 Dates : उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड की डेटशीट जारी

UP Madarsa Board Exam 2022 Dates : उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड की डेटशीट जारी

UP Madarsa Board Exam 2022 Dates : उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं आगामी 14 मई से शुरू होंगी। परिषद की सेकेण्ड्री, सीनियर सेकेण्ड्री, कामिल व फाजिल पाठ्यक्रमों की यह परीक्षाएं 23 मई तक चलेंगी। परिषद के रजिस्ट्रार एस.एन.पाण्डेय ने परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके अनुसार सेकेण्ड्री कक्षाओं की परीक्षा पहली पाली में सुबह आठ बजे से पूर्वान्ह 11 बजे के बीच और सीनियर सेकेण्ड्री, कामिल व फाजिल की परीक्षाएं दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच होंगी। परीक्षा का कार्यक्रम परिषद के पोर्टल पर भी उपलब्ध करवा दिया गया है।


- वर्ष 2021 में 1,23,046 परीक्षार्थियों ने फार्म भरे थे 
- 1,22,132 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे।  
- वर्ष 2020 में 1,82, 259 परीक्षार्थियों ने फार्म भरे 
- 1,41,052 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। 

परिषद से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार की वार्षिक परीक्षा के लिए कुल 1,62, 631 परीक्षार्थियों ने फार्म भरे हैं। इनमें सर्वाधिक सेकेण्ड्री कक्षाओं के लिए 91,467, सीनियर सेकेण्ड्री के लिए 25,921, कामिल प्रथम वर्ष के लिए 13,161 ने पंजीकरण करवाया है। कामिल द्वितीय वर्ष के लिए 10,888, कामिल तृतीय वर्ष के लिए 9796, फाजिल प्रथम वर्ष के लिए 5,197 और फाजिल द्वितीय वर्ष के लिए 6,201 परीक्षार्थियों ने फार्म भरे हैं।

Tuesday, March 15, 2022

CISCE: कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 25 अप्रैल से होंगी शुरू, आएंगे दो तरह के प्रश्न पत्र

CISCE: कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 25 अप्रैल से होंगी शुरू, आएंगे दो तरह के प्रश्न पत्र

इस बार से बोर्ड दो सेमेस्टर में बोर्ड परीक्षा करा रहा है। पहला सेमेस्टर बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र पर आधारित था। दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 25 अप्रैल से प्रारंभ हो रही है।


सीआईएससीई की दूसरे सेमेस्टर की बोर्ड परीक्षा में इस बार दो तरह के प्रश्न पत्र आएंगे। बोर्ड ने पहली बार यह व्यवस्था की है। छात्रों और स्कूलों में इसे लेकर किसी भी प्रकार की असमंजस की स्थिति पैदा न हो, इसलिए बोर्ड के सचिव गैरी अरथून ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

इस बार से बोर्ड दो सेमेस्टर में बोर्ड परीक्षा करा रहा है। पहला सेमेस्टर बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र पर आधारित था। दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 25 अप्रैल से प्रारंभ हो रही है। कक्षा 10 और 12 दोनों की परीक्षाएं 25 अप्रैल से प्रारंभ होंगी। दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा वर्णनात्मक होगी। बहुविकल्पीय नहीं होगा। कक्षा 10 और 12 दोनों की परीक्षाएं डेढ़-डेढ़ घंटे की होंगी। बोर्ड ने इस बाबत मॉडल प्रश्न पत्र भी जारी किए हैं, लेकिन इसके साथ पुराने पैटर्न का भी प्रश्न पत्र छात्रों को दिया जाएगा। 

नए पैटर्न का प्रश्न पत्र उन छात्रों को दिया जाएगा जो पहली बार दो सेमेस्टर वाली परीक्षा प्रणाली में शामिल हो रहे हैं, जबकि पुराने पैटर्न का प्रश्न पत्र उन छात्रों को दिया जाएगा जो पहले भी बोर्ड परीक्षा दे चुके हैं। या तो वे दोबारा बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे होंगे। कई छात्र ऐसे भी हैं जो एक-एक विषय में बोर्ड परीक्षा देते है। ऐसे छात्रों को जो पुराने पैटर्न का प्रश्न पत्र दिया जाएगा वह तीन घंटे का होगा। बोर्ड ने इनकी भी अलग से समय सारिणी जारी कर दी है। इनकी परीक्षा भी 25 अप्रैल से शुरू होंगी।

Friday, June 25, 2021

सभी बोर्ड 31 जुलाई तक आंतरिक मूल्यांकन परिणाम करें घोषित : सुप्रीम कोर्ट

सभी बोर्ड 31 जुलाई तक आंतरिक मूल्यांकन परिणाम करें घोषित : सुप्रीम कोर्ट

 सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राज्य शिक्षा बोर्डो को 12वीं कक्षा के आतंरिक मूल्यांकन के परिणाम 31 जुलाई तक घोषित करने का निर्देश दिया है। यह स्पष्ट कर दिया कि प्रत्येक बोर्ड स्वायत्त है और छात्रों के मूल्यांकन के लिए अपनी पद्धति बनाने के लिए स्वतंत्र भी है।




कोर्ट ने कहा कि देशभर में छात्रों के मूल्यांकन के लिए एक जैसी पद्धति बनाने के बारे में वह कोई निर्देश नहीं देगा। उसने राज्य बोर्डो से कहा कि वे पद्धति जल्द से जल्द बनाएं और इसमें गुरुवार से लेकर अगले दस दिन से अधिक विलंब नहीं होना चाहिए। जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस दिनेश माहेश्वरी की पीठ ने कहा कि प्रत्येक बोर्ड को अपनी पद्धति स्वयं विकसित करनी होगी। वे जल्द से जल्द पद्धति विकसित करें और इसमें आज से लेकर अगले दस दिन से अधिक विलंब नहीं होना चाहिए। बोर्ड 31 जुलाई 2021 तक आंतरिक मूल्यांकन के परिणाम भी घोषित करें, जो समय सीमा सीबीएसई तथा सीआइएससीई के लिए निर्धारित की गई है।

Saturday, June 12, 2021

जितने अंक मिलेंगे, उसी से करना होगा संतोष, सीबीएसई, यूपी और आईसीएसई बोर्ड के छात्रों पर लागू होगा नियम

जितने अंक मिलेंगे, उसी से करना होगा संतोष, सीबीएसई, यूपी और आईसीएसई बोर्ड के छात्रों पर लागू होगा नियम

सीबीएसई, यूपी और आईसीएसई बोर्ड के छात्रों को नई मूल्यांकन नीति के अनुसार जितने अंक मिलेंगे, उनको उन्हीं से संतोष करना होगा। छात्र अपने परीक्षा परिणाम की स्क्रूटनी नहीं करा पाएंगे। फिलहाल इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट परीक्षा को लेकर स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं हैं। यदि वे अपने प्राप्त अंकों से असंतुष्ट होंगे तो उनको अगली बोर्ड परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा। परीक्षा वर्ष 2021 ही कहलाएगा।


बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद यदि कोई छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होता है तो स्क्रूटनी की व्यवस्था हर बोर्ड में है। लेकिन इस बार सभी बोर्डों के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं रद्द हो चुकी हैं। दोनों परीक्षा परिणाम नई मूल्यांकन नीति पर जारी किए जाएंगे। इसके लिए स्कूलों ने छात्रों के कक्षा 9 से कक्षा 12 तक स्कूल परीक्षा में प्राप्त अंक अपनी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। शिक्षकों ने बताया कि जब परीक्षा परिणाम जारी होगा तब छात्रों में भारी असंतोष हो सकता है। हो सकता है कि वे प्राप्त अंकों से संतुष्ट न हों, लेकिन वे इस बार इसकी स्क्रूटनी नहीं करा पाएंगे। शिक्षकों ने बताया कि बोर्ड के पास इस बार छात्रों की कोई भी उत्तर पुस्तिका नहीं होगी न ही मूल्यांकन में प्राप्त अंकों के अवॉर्ड शीट। ऐसे में बोर्ड किस चीज की स्क्रूटनी करेगा। जब उत्तर पुस्तिका ही नहीं होगी तो पुनर्मूल्यांकन का सवाल ही नहीं उठता।


असंतुष्ट होने पर अगली बोर्ड परीक्षा में बैठने का विकल्प
बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा कराने का प्रावधान है। इस बार इसको लेकर स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं हैं। शिक्षकों ने बताया कि परिस्थितियां अनुकूल हुईं तो इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया जा सकता है। हालांकि ऐसे छात्र जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे वे अगली बोर्ड परीक्षा में बैठ सकते हैं। उनका परीक्षा वर्ष 2021 ही कहलाएगा। शिक्षकों ने यह भी कहा कि तब तक छात्रों के लिए काफी देर हो जाएगी। उन्हें जीवनभर औसत अंक से ही संतोष करना होगा।

Wednesday, June 2, 2021

सीबीएसई के बाद आईसीएससी ने रद्द की परीक्षा, अब यूपी बोर्ड को परीक्षा कराना पडे़गा भारी

सीबीएसई के बाद आईसीएससी ने रद्द की परीक्षा, अब यूपी बोर्ड को परीक्षा कराना पडे़गा भारी
 
प्रयागराज  : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से बारहवीं की परीक्षा को निरस्त करने के निर्णय के बाद आईसीएसई ने भी 12 वीं की परीक्षा निरस्त कर दी है। सीबीएसई, आईसीएसई के निर्णय के बाद अब यूपी बोर्ड सहित दूसरे प्रादेशिक बोर्ड को 12 वीं की परीक्षा कराना कठिन होगा।


उत्तर प्रदेश सरकार भले ही यह कह रही है कि जुलाई के दूसरे, तीसरे सप्ताह मे परीक्षा कराने का निर्णय हो सकता है। सीबीएसई और आईसीएसई की ओर से अब केंद्र सरकार के निर्देश के आधार पर परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद इंजीनियरिंग, मेडिकल सहित दूसरी प्रवेश परीक्षाओं को लेकर सरकार को फैसला लेने का समय मिल जाएगा।