DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label मिडडे-मील. Show all posts
Showing posts with label मिडडे-मील. Show all posts

Sunday, April 3, 2022

सुधार का प्रयास : स्कूली भोजन की गुणवत्ता परखेंगे उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र

सुधार का प्रयास : स्कूली भोजन की गुणवत्ता परखेंगे उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र

नई दिल्ली: कोरोना काल के बाद देश भर के स्कूल अब पूरी तरह से खुल गए हैं। सरकार का फोकस स्कूलों में बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने को लेकर है। इस लिहाज से जो अहम कदम उठाए गए हैं, उनमें स्कूलों में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखने का जिम्मा अब उच्च शिक्षण संस्थानों को दिया गया है। उन्हें स्कूलों में बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन को जांचना होगा औक खुद भी उसे चखकर उसकी रेटिंग करनी होगी।


पीएम पोषण के नाम से (पहले मिड डे मील) स्कूली बच्चों को गर्मागर्म भोजन मुहैया कराने के लिए चलाई जा रही इस स्कीम में शिक्षा मंत्रालय का सबसे ज्यादा फोकस गुणवत्ता को बेहतर बनाने को लेकर है। नई पहल के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों के फूड एंड न्यूट्रिशन विभाग में पढ़ने वाले छात्रों को हर साल अनिवार्य रूप से एक स्कूल का दौरा करना होगा। जो उनकी शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल होगा। इस दौरान छात्रों को मंत्रालय की ओर से तैयार किया गया एक फार्मेट भी भरना होगा, जिसमें भोजन से जुड़ी करीब 25 जानकारियां देनी होंगी। इतना ही नहीं, छात्रों को रिपोर्ट सीधे शिक्षा मंत्रालय को मेल पर भेजनी होगी। उन्हें बताना होगा कि खाना अच्छा, सामान्य या फिर खराब है।

Wednesday, October 7, 2020

फतेहपुर : 2.54 लाख बच्चों को जल्द मिलेगा मध्यान्ह भोजन का पैसा, एक जुलाई से 30 सितम्बर तक की मिलेगी राशि, प्राधिकरण से धनराशि आवंटित

फतेहपुर : 2.54 लाख बच्चों को जल्द मिलेगा मध्यान्ह भोजन का पैसा, एक जुलाई से 30 सितम्बर तक की मिलेगी राशि।

फतेहपुर :  बेसिक शिक्षा विभाग जिले के ढाई लाख नौनिहालों को मिड डे मील की लागत राशि की दूसरी किस्त जारी करेगा। इसके लिए मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण ने बेसिक शिक्षा विभाग को तीन करोड़ 81 लाख का बजट जारी कर दिया है। इससे जुलाई से सितंबर महीने तक की भोजन लागत राशि अभिभावकों के खाते में भेजने की पत्रावली तैयार हो गई है।


जिले में सभी स्कूल 25 मार्च से बंद हैं। ऐसे में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को मिलने वाले भोजन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग 30 जून तक 76 दिन की भोजन लागत राशि की पहली किस्त सभी बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते में भेज चुका है। पहली जुलाई से अब तक बच्चों को भोजन लागत राशि नहीं मिली है। मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण ने दो दिन पहले तीन करोड़ 81 लाख 41 हजार 822 रुपये की दूसरी किस्त बेसिक शिक्षा विभाग को जारी की है। यह धनराशि मिलते ही बेसिक शिक्षा विभाग अभिभावकों के खाते में दूसरी किस्त भेजने की तैयारी में जुट गया है। कक्षा एक से पांच तक के बच्चे को 4.97 रुपये प्रतिदिन और कक्षा छह से आठ तक के बच्चे को 7.45 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाना है। 




बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन से कनवर्जन कास्ट की दूसरी किस्त जारी हो गई है। पहली जुलाई से अंतिम सितंबर तक भोजन लागत राशि अभिभावकों के खाते में भेजने की तैयारी चल रही है। चालू महीने के अंत तक सभी वित्त के खातों में धनराशि पहुंच जाएगी।