DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label मैनपुरी. Show all posts
Showing posts with label मैनपुरी. Show all posts

Sunday, April 3, 2022

यूपी में अजब गजब : मैनपुरी में मास्टर जी पकड़ेंगे गोवंश और आगरा में करेंगे बीएसए कार्यालय की चौकीदारी।

यूपी में अजब गजब : मैनपुरी में मास्टर जी पकड़ेंगे गोवंश और आगरा में करेंगे बीएसए कार्यालय की चौकीदारी।



● हर माह की 5, 15 और 25 तारीख को निराश्रित गोवंश पकड़ेंगे मास्टर जी

● आगरा बीएसए कार्यालय की सुरक्षा में रोस्टर से 20 शिक्षक करेंगे चौकीदारी


जनगणना, चुनाव ड्यूटी समेत तमाम काम ‘ढो’ रहे मास्टर जी अब निराश्रित गोवंश पकड़ेंगे और चौकीदारी भी करेंगे। आगरा में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की सुरक्षा के लिए बाकायदा रोस्टर जारी करके शिक्षकों की चौकीदारी करने के लिए ड्यूटी लगाई गई है तो मैनपुरी में मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय से जारी पत्र में शिक्षकों को निराश्रित गोवंश पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षक संगठनों ने इन अजब-गजब ‘ड्यूटियों’ को लेकर आक्रोश जताया है। वहीं राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट कर इस पर सवाल उठाए हैं।



मैनपुरी में सीडीओ विनोद कुमार ने दिशा निर्देश जारी किए हैं कि जनपद के शिक्षक आवारा गोवंश को पकड़ने में प्रशासन की मदद करेंगे। इसके लिए बीएसए, एबीएसए और परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की मदद ली जाएगी। प्रत्येक माह की 5, 15 और 25 तारीख को अभियान चलाकर निराश्रित गोवंश पकड़े जाएंगे। इस काम में सभी खंड शिक्षाधिकारी और बीएसए सहयोग करेंगे। सीडीओ ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में यह निर्देश जारी किए हैं।


इधर, आगरा में शिक्षकों को चौकीदारी का काम सौंप दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी रोस्टर में 20 शिक्षकों की कार्यालय की सुरक्षा में ड्यूटी लगाई गई हैं। यह क्रम बीते माह से चल रहा है। शिक्षकों का कहना है कि जो शिक्षक ड्यूटी करने से मना करते हैं उनके खिलाफ कार्यवाही की जाती है। असल में बीएसए में तैनात चौकीदार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद चौकीदार गायब हो गया। अब विभाग चौकीदारी का काम कर्मचारियों और शिक्षकों से ले रहा है। शिक्षकों-कर्मचारियों में इस बात को लेकर रोष है।


🔴 शिक्षकों के काम की लिस्ट

● मिड डे मील
● जनगणना करना
● वोटर लिस्ट
● आम चुनाव
● बच्चों का हेल्थ चेकअप
● स्कूल की बिल्डिंग बनानी
● बैंक में बच्चों के खाते खुलवाने
● एफिडेविड बनवाने
● आर्थिक गणना
● पल्स पोलियो
● बच्चों का वजीफा आवेदन
● जन्म प्रमाणपत्र
● जाति प्रमाणपत्र
नोट-इसके अलावा भी गाहे-बगाहे आने वाले काम


ट्वीट : रालोद अध्यक्ष ने उठाए सवाल

मैनपुरी के मुख्य विकास अधिकारी का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सवाल उठा दिए। जयंत ने पत्र को आधार बनाकर आवारा गोवंश को लेकर ट्वीट किया और इस ट्वीट में केंद्र और राज्य सरकारों पर पर भी टिप्पणी की। हालांकि इसके बाद विभाग यह कहकर पल्ला झाड़ रहा है कि सिर्फ गोवंश को चिन्हित कर विभाग को शिक्षक बता दें।


रिकार्ड रूम में कई तरह के दस्तावेज होते हैं। ऐसे में कर्मचारियों को रिकॉर्ड रूम की सुरक्षा को लेकर रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी लगायी जा रही है। शिक्षक जो आफिस में अटैच हैं, हो सकता है उनके नाम आए हों। -सतीश कुमार, बीएसए, आगरा


आक्रोश : मजबूरी में कर रहे नौकरी
शिक्षकों और कर्मचारियों में इस बात को लेकर रोष है। लेकिन सवाल नौकरी का है तो ऐसे में कर्मचारी और शिक्षक रात और दिन में चौकीदारी की ड्यूटी करने को मजबूर हैं। रोस्टर के आधार पर उनकी ड्यूटी लगती है। जो ड्यूटी करने से मना करते हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी जाती है। बेसिक शिक्षा अधिकारी दिन और तारीख के हिसाब से निर्देश जारी करते हैं।


निराश्रित गोवंश को पकड़कर गोशाला ले जाने का काम चल रहा है। शिक्षक ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं। वे गोवंश को चिह्नित कर विभाग को बता दें ताकि उन्हें संरक्षित किया जा सके। उनके पत्र का यही सार है। -विनोद कुमार सीडीओ, मैनपुरी




Tuesday, August 31, 2021

शिक्षक नहीं करेंगे किताबों की ढुलाई का कार्य, मैनपुरी में शिक्षक संघ ने किया एलान

शिक्षक नहीं करेंगे किताबों की ढुलाई का कार्य, मैनपुरी में शिक्षक संघ ने किया एलान


मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को शहर स्थित संघ कार्यालय पर हुई। बैठक में निशुल्क पाठ्य पुस्तकों के उठान के मुद्दे पर चर्चा हुई। शिक्षकों ने किसी भी हाल में पाठ्य पुस्तकों का उठान बीआरसी अथवा संकुल केंद्रों से नहीं करने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि शिक्षक अब किसी कीमत पर बीआरसी और संकुल से पाठ्यपुस्तकें उठाने के लिए नहीं जाएंगे


जिलाध्यक्ष ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी शिक्षको को स्वयं के खर्चे पर नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का उठान बीआरसी से करना पड़ रहा है जबकि शासन से बजट का अनुमोदन विद्यालय स्तर तक का किया गया है। संगठन ने निर्णय लिया है कि विभाग की इस कार्यशैली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी टेंडर न होने का बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारी से अब बच नहीं सकेंगे। नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों को हर हाल में विद्यालय तक पहुंचाना ही होगा। शिक्षक किसी भी स्थिति में बीआरसी अथवा संकुल केंद्रों से किताबों का उठान नहीं करेंगे। हरिओम दुबे ने कहा कि बीआरसी केंद्र पर भीड़ के बीच शिक्षक पुस्तकें उठाने पहुंच रहे हैं। पिछले साल कई शिक्षक- शिक्षिकाएं कोरोना की चपेट में आए थे।


बैठक में सत्यवीर सिंह, कमलेश यादव, केपी सिंह, हरिओम दुबे, सत्यप्रकाश, प्रदीप यादव, जितेंद्र कुमार, कमलेश यादव, योगेश कुमार, कौशल गुप्ता, दलवीर कठेरिया, डॉ. आलोक शाक्य अशोकपाल, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Monday, February 8, 2021

CTET : पेपर लीक मामले में प्राथमिक शिक्षक समेत तीन और गिरफ्तार

CTET : पेपर लीक मामले में प्राथमिक शिक्षक समेत तीन और गिरफ्तार


आगरा। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का पेपर वाट्सएप पर लीक करने के मामले में पुलिस ने रविवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक आरोपी  मैनपुरी के नगला पजावा के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। उसके  पास पेपर व्हाटसएप पर एक मित्र ने भेजा था। शिक्षक  ने अपने परिचितों को व्हाट्सएप पर भेज दिया था। इसके बाद यह वायरल हो गया था।

सीटीईटी का हल प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एपेक्स कोचिंग के संचालक विकास शर्मा, शिक्षक प्रभात, छात्र कुलदीप फौजदार, थान सिंह और मोहित यादव को गिरफ्तार किया था बाद में प्रतापगढ़ से विकास को गिरफ्तार किया था उसके साथ भदोही निवासी अमर साहनी पकड़ा था।


शनिवार को एटा के अलीगंज स्थित लुहारी दरवाजा निवासी अमनराज उर्फ विवेक यादव और अलीगंज स्थित दाऊदगंज निवासी सुमित यादव उर्फ डिंपल यादव पकड़े गए। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। इसमें पता चला कि तीन और लोगों के पास व्हाट्सएप पर पेपर पहुंचा था।

Saturday, January 30, 2021

मैनपुरी : पदोन्नति की स्थिति के सम्बन्ध में अद्यतन संशोधित अपडेट जारी

मैनपुरी : पदोन्नति की स्थिति  के सम्बन्ध अद्यतन अपडेट जारी


संशोधित अपडेट 👇



Monday, January 25, 2021

मैनपुरी : अन्तर्जनपदीय / पारस्परिक स्थानांतरण के अंतर्गत कार्यमुक्ति / कार्यभार ग्रहण करने संबंधी आवश्यक निर्देश जारी

मैनपुरी : अन्तर्जनपदीय / पारस्परिक स्थानांतरण के अंतर्गत कार्यमुक्ति / कार्यभार ग्रहण करने संबंधी आवश्यक निर्देश जारी

 


Friday, December 18, 2020

मैनपुरी : 69000 भर्ती अंतर्गत नवनियुक्त शिक्षकों का सत्यापन उपरांत वेतन आदेश जारी।

मैनपुरी : 69000 भर्ती अंतर्गत नवनियुक्त शिक्षकों का सत्यापन उपरांत वेतन आदेश जारी।