DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा. Show all posts
Showing posts with label राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा. Show all posts

Monday, November 11, 2024

UP NMMSE : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 का पेपर करें डाउनलोड

UP NMMSE : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 का पेपर करें डाउनलोड


Sunday, October 27, 2024

10 नवंबर को 378 केंद्रों पर होगी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति की परीक्षा, तीन घंटे में देने होंगे 180 प्रश्नों के जवाब

10 नवंबर को 378 केंद्रों पर होगी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति की परीक्षा

1,57,013 छात्रों ने किया आवेदन, तीन घंटे में देने होंगे 180 प्रश्नों के जवाब


प्रयागराज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति की परीक्षा 10 नवंबर को प्रदेशभर में 378 केंद्रों पर होगी। अगले हफ्ते इसका प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। इसमें सफल होने वाले को इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।


आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति देने के लिए यह योजना शुरू की गई थी। आठवीं में पढ़ाई करने वाले बच्चों ने इसके लिए आवेदन किया है। पांच अगस्त से 28 सितंबर तक 1,57,013 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। पिछले वर्ष इससे अधिक आवेदन आए थे। इसमें से प्रदेशभर के 15,143 बच्चों को मेरिट और आरक्षण के आधार पर प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। 


यह छात्रवृत्ति नौंवी से 12वीं तक मिलेगी। इसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्र बनाने का क्रम शुरू हो गया था। परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) इसकी परीक्षा कराएगा। जिला विद्यालय निरीक्षकों की सहमति पर प्रदेश के सभी जिलों में चार से पांच केंद्र बनाए गए हैं।


यह परीक्षा तीन घंटे की होगी। सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होने वाली परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे।


इस बार ओएमआर सीट में भरने होंगे गोले

पिछले वर्ष तक प्रश्न का उत्तर टिक लगाकर देना होता था। इस बार ओएमआर शीट में उत्तर देना होगा। इसमें काली या नीली पेन से गोला भरना होगा। पहली बार यह बदलाव किया गया है। इसके लिए बच्चों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए मनोविज्ञानशाला के प्रवक्ताओं को लगाया गया है।

Sunday, October 20, 2024

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के नए (फ्रेश) और नवीनीकरण के 14,756 मेधावियों के छात्रवृत्ति आवेदन फंसे

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के नए (फ्रेश) और नवीनीकरण के  14,756 मेधावियों के छात्रवृत्ति आवेदन फंसे


प्रयागराज । राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के नए (फ्रेश) और नवीनीकरण के 14756 आवेदन स्कूल स्तर पर इंस्टीट्यूट नोडल ऑफिसर (प्रिंसिपल) और डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर (जिला विद्यालय निरीक्षक) स्तर पर फंसे हैं। 


शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से 16 अक्तूबर को भेजे गए पत्र में नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर लंबित आवेदन पत्रों को 31 अक्तूबर तक पूरा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। मनोविज्ञानशाला की निदेशक ऊषा चन्द्रा ने 18 अक्तूबर को सभी डीआईओएस को इस संबंध में पत्र लिखा है। 

सत्र 2024-25 की परीक्षा में उत्तर प्रदेश के लिए निर्धारित 15143 सीटों के सापेक्ष 14896 मेधावियों को सफलता मिली थी। इनमें से 10607 मेधावियों के आवेदन पत्रों पर वर्तमान में कार्रवाई चल रही है। 4271 आवेदन पत्र तो सत्यापित हो चुके हैं लेकिन स्कूल स्तर से 1740 और डीआईओएस स्तर से 4564 कुल 6,304 सत्यापित होना शेष हैं। इसी प्रकार 2023-24, 2022-23 और 2021-22 में सफल और नवीनीकरण के 14406 आवेदन पत्रों पर वर्तमान में कार्रवाई चल रही है।


इनमें से 4471 का तो सत्यापन हो चुका है लेकिन स्कूल स्तर पर 2429 और डीआईओएस स्तर पर 6023 कुल 8,452 सत्यापित होना बाकी है। गौरतलब है कि शिक्षा मंत्रालय ने पिछले साल से बायो आंथेटिकेशन से सत्यापन शुरू किया है। कक्षा नौ से 12 तक प्रतिमाह एक हजार या प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये पढ़ाई के लिए मिलते हैं।

Wednesday, April 10, 2024

पांच महीने बाद भी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम नहीं, आठवीं पास विद्यार्थियों को है रिजल्ट का इंतजार

पांच महीने बाद भी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम नहीं, आठवीं पास विद्यार्थियों को है रिजल्ट का इंतजार

05 नवंबर को 1.88 लाख ने दी दी थी परीक्षा, सफल यूपी के 15143 होंगे छात्रवृत्ति को पात्र


प्रयागराज । राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2024-25 का परिणाम पांच महीने बाद भी जारी नहीं हो सका है। इसके चलते परीक्षा में शामिल डेढ़ लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परेशान हैं। परीक्षा में सफल प्रदेश के 15143 मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा मंत्रालय की ओर से कक्षा नौ से 12 तक प्रतिमाह एक-एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।


राजकीय, सहायता प्राप्त एवं परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा आठ के 188228 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन किया था। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से पांच नवंबर को प्रदेशभर के 435 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई थी। इसमें 157622 विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा देने वाले छात्र- छात्राओं ने आठवीं पास करके कक्षा में नौ में दाखिला भी ले लिया है लेकिन परिणाम घोषित नहीं हो सका है। 


परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी का कहना है कि परिणाम तैयार करके जांच के लिए मनोविज्ञानशाला भेजा गया है। परिणाम जल्द जारी होने की उम्मीद है।

Monday, November 27, 2023

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर सत्यापन नहीं होने के कारण हजारों मेधावियों की छात्रवृत्ति फंसी, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति का मामला

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर सत्यापन नहीं होने के कारण हजारों मेधावियों की छात्रवृत्ति फंसी 

● राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति का मामला

● नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन नहीं कर पा रहे मेधावी


प्रयागराज : नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर सत्यापन नहीं होने के कारण हजारों मेधावियों की छात्रवृत्ति फंसी हुई है। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन से वंचित राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 में सफल 14090 छात्र-छात्राएं परेशान हैं।


शिक्षा मंत्रालय ने इस साल से बायो आंथेटिकेशन का निर्णय लिया है। जिला स्तर पर डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर (जिला विद्यालय निरीक्षक) और स्कूल स्तर पर इंस्टीट्यूट नोडल ऑफिसर (प्रिंसिपल) का बायो आंथेटिकेशन होना है। इसके लिए डीआईओएस और प्रिंसिपल का आधार नंबर अपलोड करने के साथ ही उनके फिंगरप्रिंट की मैचिंग कराई जानी है। इससे पहले सिर्फ आधार नंबर और ओटीपी से सत्यापन हो जाता था। अब चूंकि आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर में सप्ताहभर का समय भी नहीं बचा है, पोर्टल पर सत्यापन की प्रक्रिया शुरू न होने से परीक्षा में सफल मेधावी छात्र-छात्राएं परेशान हैं।


 छात्रवृत्ति परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी उठाने वाले मनोविज्ञानशाला में प्रतिदिन दर्जनों छात्र-छात्राएं फोन पर और व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर पूछताछ कर रहे हैं। लेकिन पोर्टल पर सत्यापन शुरू न होने और शिक्षा मंत्रालय से कोई गाइडलाइन न मिलने के कारण मनोविज्ञानशाला के जिम्मेदार लोग भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। इस समस्या को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव ने 24 नवंबर को सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र लिखकर पोर्टल पर केवाईसी कराने और छात्रों के ऑनलाइन फॉर्म भरवाने में सहायता कराने के निर्देश दिए हैं।


19 अप्रैल को परिणाम, अब तक परेशान

2022 की राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम 19 अप्रैल को घोषित हुआ था। परीक्षा में सम्मिलित 1,45,702 छात्र-छात्राओं में से 14090 का चयन हुआ था। सालाना 3.5 लाख से कम आय वाले परिवारों के इन बच्चों को कक्षा नौ से 12 तक प्रतिमाह एक हजार या प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलनी है।

Thursday, October 12, 2023

आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा पांच नवंबर को

आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा पांच नवंबर को

 
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा- 2024 का आयोजन पांच नवंबर को आयोजित की जाएगी, इसके लिए  परीक्षा केंद्र बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू है।



NMMSE : देखें जनपदवार राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में आए आवेदनों की संख्या, 11262 आवेदन के साथ अलीगढ़ बना टॉपर
 



NMMSE : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा के लिए रिकॉर्ड आवेदन, अलीगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, अयोध्या और कौशाम्बी रहें सबसे ज्यादा आवेदन वाले टॉप 5 जिले


राजकीय, सहायता प्राप्त एवं परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा आठ के विद्यार्थियों के लिए पांच नवंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2024-25 के लिए प्रदेश में इस साल रिकॉर्ड 1,85,762 आवेदन मिले हैं। 


शिक्षा मंत्रालय की ओर से यूपी के लिए निर्धारित 15,143 सीटों के सापेक्ष बेसिक शिक्षा विभाग ने इस साल 2,27,145 आवेदन का लक्ष्य रखा गया था ताकि कोई सीट खाली न जाए। वैसे तो आवेदकों की संख्या लक्ष्य से कम है लेकिन यह भी रिकॉर्ड है कि इतने अधिक आवेदन इससे पहले कभी नहीं हुए।


खास बात यह है कि अलीगढ़, प्रयागराज और जौनपुर के बच्चों ने सर्वाधिक उत्साह दिखाया है। सफल छात्र-छात्राओं को कक्षा नौ से 12 तक प्रति माह एक हजार या प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये पढ़ाई के लिए मिलेंगे। 


पिछले साल काफी प्रयास के बाद पूरे प्रदेश से 1,79,971 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। इनमें से 1,45,702 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए और 14090 ही सफल हो सके थे। यूपी के लिए निर्धारित सीट 15,143 में से 1053 खाली रह गई थी। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से पांच नवंबर को प्रत्येक जिले में परीक्षा कराई जाएगी।


अलीगढ़ से 11221, श्रावस्ती से मात्र 521 आवेदन

इस प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए अलीगढ़ से सर्वाधिक 11221 बच्चों ने आवेदन किया है। 8701 आवेदनों के साथ प्रयागराज दूसरे जबकि जौनपुर से 5886 बच्चों ने फॉर्म भरा है। अयोध्या से 5540, कौशाम्बी 5377, गाजीपुर 4745, बरेली 4713 व वाराणसी से 4009 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। सबसे कम 521 आवेदन श्रावस्ती से मिले हैं। हापुड़ 635, ललितपुर 645, बलरामपुर 662, चित्रकूट 684, मथुरा 685, जालौन से 764, हाथरस 766, बागपत 835, झांसी 860, महोबा 872, गौतमबुद्धनगर 932, संभल 954 व शामली से 975 बच्चों ने फॉर्म भरा था।