DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ. Show all posts
Showing posts with label राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ. Show all posts

Tuesday, October 15, 2024

शिक्षकों की पूर्व सेवा की अवधि को वर्तमान सेवा में जोड़े जाने एवं निलंबन बहाली के बंद पोर्टल को पुनः खोले जाने के संबंध मे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का शिक्षा निदेशक (बेसिक) को ज्ञापन

मांग: पूर्व सेवा का कार्यकाल जोड़ने के लिए खोला जाए पोर्टल, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बेसिक शिक्षा निदेशक को भेजा ज्ञापन


लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल को ज्ञापन भेजकर शिक्षकों की पूर्व सेवा के कार्यकाल को वर्तमान सेवा में जोड़ने के लिए निलंबन बहाली के बंद पोर्टल को खोलने की मांग की है।

प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि ऐसे शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी जो पूर्व में किसी भी विभाग में कार्यरत थे, उनकी पूर्व सेवा की अवधि को वर्तमान सेवा में जोड़ने के लिए प्रार्थनापत्र बीएसए को दिए जा रहे हैं। बीएसए इसे सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को भेज रहे हैं। जबकि ऐसे शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की पूर्व सेवा को वर्तमान में जोड़ने का शासनादेश पहले से है।

प्रदेश महामंत्री भगवती सिंह ने कहा कि इस आदेश का पालन करते हुए उनकी पूर्व की सेवा को जोड़ते हुए यदि वह पुरानी पेंशन योजना में आ रहे हैं तो उनसे भी पुरानी पेंशन के लिए विकल्प पत्र प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की निलंबन-बहाली प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए एनआईसी से पोर्टल बनवाए।

उन्होंने कहा कि अनुशासनिक कार्यवाही के बाद निलंबित शिक्षकों की बहाली की कार्यवाही पूरी तरह से ऑनलाइन कर विद्यालय आवंटन की व्यवस्था है। किंतु शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया चलने के कारण यह पोर्टल स्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। इसे दोबारा खुलवाकर प्रक्रिया पूरी की जाए।



शिक्षकों की पूर्व सेवा की अवधि को वर्तमान सेवा में जोड़े जाने एवं निलंबन बहाली के बंद पोर्टल को पुनः खोले जाने के संबंध मे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का शिक्षा निदेशक (बेसिक) को ज्ञापन






Thursday, May 30, 2024

भीषण गर्मी व ग्रीष्मावकाश में आयोजित समर कैंप को स्थगित करने के संबंध में RSMUP का बेसिक शिक्षा मंत्री को ज्ञापन

प्रदेश में भीषण गर्मी व ग्रीष्म अवकाश के दौरान दिनांक 5 जून से 11 जून 2024 तक समर कैंप आयोजित किए जाने के अव्यवहारिक आदेश को स्थगित करने के संबंध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश का बेसिक शिक्षा मंत्री को ज्ञापन



Thursday, May 18, 2023

विभिन्न ज्ञापनों पर प्रभावी कार्यवाही न होने एवं संगठन को सूचित न किए जाने से आक्रोशित "राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ" ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी

समस्याओं का निस्तारण 27 मई तक न होने पर RSM ने दी 
आंदोलन और धरना प्रदर्शन की चेतावनी

शैक्षिक महासंघ ने अंर्तजनपदीय व जिले के अंदर तबादला करने, चिकित्सा सुविधा देने की मांग की


लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश (प्राथमिक संवर्ग) की ओर से शिक्षक समस्याओं का निराकरण होने पर नाराजगी है। संघ ने कहा है कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद को पूर्व में ज्ञापन दिया गया था इसके बाद भी कार्यवाही नहीं हुई। संघ ने कहा है कि यदि शिक्षकों की मांगों पर 27 मई तक कार्रवाई न हुई तो वे आंदोलन और धरना- प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

संगठन के प्रदेशीय महामंत्री भगवती सिंह ने कहा है कि बेसिक शिक्षकों के अंर्तजनपदीय स्थानान्तरण, इसकी पारदर्शी व स्थायी नीति लागू करने, केंद्र की भांति उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी पेंशन मेमोरेंडम जारी करने, परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों को प्रताड़ित न करने, परिषदीय शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की मांग प्रमुख है। 

इसके अलावा प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र मिश्र ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में वीडियो कॉल / वॉयस कॉल के माध्यम से ऑनलाइन निरीक्षण आदेश को रद्द करने के लिए ज्ञापन दिया गया है। इन मांगों पर ना तो कोई कार्यवाही की गई और ना ही संगठन को औपचारिक रूप से इसके बारे में जानकारी दी गई। समस्याओं का निस्तारण न करने से शिक्षकों में व्यापक आक्रोश है। जल्द ठोस कार्रवाई न होने पर शिक्षक आंदोलन के लिए बाध्य हैं। 


विभिन्न ज्ञापनों पर प्रभावी कार्यवाही न होने एवं संगठन को सूचित न किए जाने से आक्रोशित "राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ" ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी।





Friday, December 23, 2022

बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की लंबित मांगों के निस्तारण के संबंध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का मा० बेसिक शिक्षा मंत्री को ज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री से की मुलाकात कर मांगी कैशलेस इलाज की सुविधा, एनपीएस के लिए भी बाध्य किए जाने पर जताया विरोध 


लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्राथमिक संवर्ग) ने बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह से शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की भांति कैशलेश इलाज की सुविधा देने की मांग की है। महासंघ ने एनपीएस लेने के लिए शिक्षकों को बाध्य किए जाने का भी विरोध किया। है। साथ ही पदोन्नति समेत अन्य मांगों को भी पूरा कराने का आग्रह किया है। 


महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह व महामंत्री भगवती सिंह के नेतृत्व में मंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रदेश संगठन मंत्री शिवशंकर सिंह ने मंत्री से नई पेंशन स्कीम न लेने वाले शिक्षकों का वेतन रोकने पर आपत्ति जताई। प्रदेशीय संयुक्त मंत्री शशांक पांडेय ने प्रदेश में पुरानी पेंशन व्यवस्था बंद होने से पहले प्रशिक्षण पूरा करने वाले विशिष्ट बीटीसी से नियुक्त 40 हजार शिक्षकों को पुरानी पेंशन के दायरे में लाने की मांग उठाई। 


महासंघ ने स्कूलों में निरीक्षण में कमी मिलने पर अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में कोषाध्यक्ष पवन शंकर दीक्षित, उपाध्यक्ष प्रताप कटियार व श्रीराम शुक्ला व अन्य पदाधिकारी शामिल थे।


बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की लंबित मांगों के निस्तारण के संबंध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का मा० बेसिक शिक्षा मंत्री को ज्ञापन।






Friday, July 15, 2022

बहराइच : संगठनों हेतु आयोजित बैठक में बैठने का उचित स्थान नहीं होने पर प्रश्न करने पर बैठक से चले जाने की कहने वाले बीएसए से स्पष्टीकरण तलब, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की शिकायत पर हुई कार्यवाही

बहराइच : संगठनों हेतु आयोजित बैठक में बैठने का उचित स्थान नहीं होने पर प्रश्न करने पर बैठक से चले जाने की कहने वाले बीएसए से स्पष्टीकरण तलब, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की शिकायत पर हुई कार्यवाही





Wednesday, October 6, 2021

बेसिक शिक्षकों हेतु सामूहिक बीमा योजना एवं स्वास्थ्य बीमा योजना लागू किये जाने कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में RSMUP का ज्ञापन

 बेसिक शिक्षकों हेतु सामूहिक बीमा योजना एवं स्वास्थ्य बीमा योजना लागू किये जाने कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में RSMUP का ज्ञापन