DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label विद्यांजलि. Show all posts
Showing posts with label विद्यांजलि. Show all posts

Thursday, November 10, 2022

कायाकल्प विद्यांजलि पोर्टल के जरिए अब परिषदीय स्कूल देश-विदेश से ले सकेंगे दान

कायाकल्प विद्यांजलि पोर्टल के जरिए अब परिषदीय स्कूल देश-विदेश से ले सकेंगे दान

खास-खास

● किसी स्कूल को गोद लेकर, विद्यालय विकास कोष में दान देकर, अध्ययन सामग्री देकर या पथ प्रदर्शक बनकर भी सहयोग दिया जा सकेगा।

● पंजीकृत एनजीओ, विद्यालय के पुरा छात्र या परिजन, कोई व्यक्ति विशेष या व्यवसायी आदि सहयोग प्रदान कर सकेंगे।



प्रदेश के 1.50 लाख से अधिक परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों को अब दान मिल सकेगा। देश-विदेश के इच्छुक लोग दान कर सकेंगे। सामाजिक अथवा व्यक्तिगत सहयोग के माध्यम से स्कूलों में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कायाकल्प विद्यांजलि पोर्टल की व्यवस्था लागू की जा रही है। 


इसके तहत प्रत्येक जिले में सोसाइटी पंजीकृत की जा रही है। सोसाइटी का खाता राष्ट्रीयकृत बैंक में खोला जाएगा, जिसे पोर्टल से लिंक किया जाएगा। फिर पोर्टल के माध्यम से देश या विदेश से सीधे वित्तीय मदद भेजी जा सकेगी।


खास बात यह कि सभी प्रकार की दान संबंधी धनराशि पोर्टल के माध्यम से ही जमा की जाएगी। अब तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी। वित्तीय मदद प्राप्त करने के लिए कोई खाता न होने के कारण कोई दान करना भी चाहता था तो वह संभव नहीं हो पाता था। 


खाते का संचालन मुख्य विकास अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से किया जाएगा। इस खाते से खर्च की जाने वाली राशि का उपभोग जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी सुनिश्चित करेगी।


कायाकल्प विद्यांजलि पोर्टल के जिला स्तर पर क्रियान्वयन के लिए डीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। शीघ्र ही सोसाइटी का पंजीकरण कराते हुए उसका अलग से खाता खुलवाया जाएगा, जिसमें देश-विदेश से वित्तीय सहायता प्राप्त की जा सकेगी। वर्तमान में सीधे वित्तीय मदद प्राप्त करने की कोई व्यवस्था नहीं है। प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए प्रयागराज

Tuesday, January 11, 2022

विद्यांजलि योजना को अब उच्च शिक्षण संस्थानों में भी लागू करने की तैयारी

विद्यांजलि योजना को अब उच्च शिक्षण संस्थानों में भी लागू करने की तैयारी


उच्च शिक्षण संस्थानों में स्वैच्छिक रूप से पढ़ाने के इच्छुक पात्रों को पहले पंजीकरण करना होगा। उन्हें यह भी बताना होगा कि उनकी रुचि ऐसे किस विषय में है जो छात्रों के लिए उपयोगी होगा। पंजीकरण कराने वालों को संस्थान जरूरत के अनुरूप आमंत्रित करेंगे।


नई दिल्ली। स्कूलों की जरूरतों की पूर्ति व उनसे लोगों का जुड़ाव बढ़ाने के लिए शुरू की गई विद्यांजलि योजना को अब उच्च शिक्षण संस्थानों में भी लागू करने की तैयारी है। शिक्षा मंत्रालय की इस योजना के तहत सेवानिवृत्त या सेवारत प्रोफेसर, अधिकारी, पेशेवर व पीएचडी या स्नातकोत्तर डिग्रीधारी आसपास के उच्च शिक्षण संस्थानों में स्वैच्छिक रूप से पढ़ा सकेंगे। कौशल विशेषज्ञों को भी अपना हुनर बांटने का मौका मिलेगा।


उच्च शिक्षण संस्थानों में स्वैच्छिक रूप से पढ़ाने के इच्छुक पात्रों को पहले पंजीकरण करना होगा। उन्हें यह भी बताना होगा कि उनकी रुचि ऐसे किस विषय में है जो छात्रों के लिए उपयोगी होगा। पंजीकरण कराने वालों को संस्थान जरूरत के अनुरूप आमंत्रित करेंगे।



इस योजना के पीछे हैं मंत्रालय के ये दो उद्देश्य


विद्यांजलि योजना की वेबसाइट पर संस्थानों के बुनियादी ढांचे और पठन-पाठन की जरूरतों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अनुरूप कोई भी व्यक्ति या संस्था उच्च शिक्षण संस्थानों की मदद कर सकेगा। योजना के पीछे मंत्रालय के दो उद्देश्य हैं। पहला, संस्थानों की जरूरत की पूर्ति हो जाएगी और दूसरा, लोगों का संस्थानों के प्रति जुड़ाव बढ़ेगा।

गौरतलब है कि फिलहाल उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी है। विशेषज्ञ या कौशल से जुड़े शिक्षकों का तो घोर अभाव है। सरकार का मानना है कि यह योजना शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों और विशेषज्ञों की कमी को दूर करेगी, जिससे छात्रा लाभान्वित होंगे। फिलहाल, देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में चार करोड़ से ज्यादा छात्र अध्ययन कर रहे हैं।



योजना से जुड़ चुके हैं एक लाख से ज्यादा स्कूल

विद्यांजलि योजना से अबतक एक लाख से ज्यादा स्कूल जुड़ चुके हैं। ज्यादातर स्कूल दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद हैं और वहां बुनियादी ढांचे का भी अभाव है। स्कूलों में पढ़ाने के लिए 13 हजार से ज्यादा लोग पंजीकरण करा चुके हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों की सेवाएं ली जा रही हैं। 15 हजार से ज्यादा स्कूलों ने डिजिटल या आनलाइन पढ़ाई के लिए संसाधानों की मांग की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इन स्कूलों के 11 हजार से ज्यादा छात्रों को डिजिटल पठन-पाठन के संसाधन मुहैया करा दिए गए हैं। इनमें मोबाइल व प्रोजेक्टर आदि शामिल हैं।