DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label विद्यालय समय परिवर्तन. Show all posts
Showing posts with label विद्यालय समय परिवर्तन. Show all posts

Saturday, April 6, 2024

आठवीं तक के परिषदीय स्कूलों का समय बदलने की उठने लगी मांग, कोरोना काल में अस्थाई रूप से बढ़ाये गए समय को स्थाई रूप दिए जाने से उपजा आक्रोश

आठवीं तक के परिषदीय स्कूलों का समय बदलने की उठने लगी मांग, कोरोना काल में अस्थाई रूप से बढ़ाये गए समय को स्थाई रूप दिए जाने से उपजा आक्रोश 


प्रयागराज। कक्षा एक से आठ तक के प्रदेश के सभी परिषदीय व प्राइवेट विद्यालयों का समय बदलने की मांग उठी है। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने गर्मी को देखते हुए समय में परिवर्तन करके सुबह आठ बजे से दोपहर 12.30 तक खोलना चाहिए।


बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने भी उपरोक्त विषयक मांग करते हुए कहा कि कोरोना काल में विद्यालय बन्द रहने से छात्रों को शैक्षणिक समय की हानि हुई थी। जिसकी भरपाई हेतु तत्कालीन महानिदेशक महोदय द्वारा छात्रों के लिए टाइम एवं मोशन आदेश से शैक्षणिक समय बढ़ाया गया था। तत्समय उच्च शिक्षणिक संस्थानों में भी अतिरिक्त समय देते हए छात्रों के शैक्षणिक नुकसान की भरपाई की बात कही गयी थी।


छात्रों के शैक्षणिक नुकसान की भरपाई हेतु अस्थाई रूप से बढ़ाये गए समय को परिषद में स्थाई रूप प्रदान कर दिया गया है। माध्यमिक, तथा अन्य संस्थानों में संचालन का समय कोरोना से पूर्व वाला समय लागू कर दिया गया है। वर्तमान में माध्यमिक का समय 7:50 से 12:50 है। परन्तु परिषदीय विद्यालयों के लिए कोई ध्यान नहीं दिया गया है। 


कोरोना काल की समय सारिणी को ही यथावत लागू किया जा रहा है। इस बात पर विचार नहीं किया जा रहा है कि परिषदीय विद्यालयों की भौगोलिक स्थिति तथा संसाधन इस तरह के नहीं कि बच्चे ग्रीष्मकाल के तापमान को सहन कर सकें। दो बजे तक बच्चों की स्थिति बदतर हो जाती है।


सभी शिक्षक संगठन प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों हेतु कोरोना काल से पूर्व की समय सारणी अनुसार संचालन का समय प्रातः 8 से 1 अथवा 7:30 से 12:30 तक करने की मांग को लेकर अब सक्रिय  हो रहे हैं।