DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label विशिष्ट बीटीसी. Show all posts
Showing posts with label विशिष्ट बीटीसी. Show all posts

Thursday, March 6, 2025

विधान परिषद में 28 मार्च 2005 के पूर्व के नियुक्त बेसिक शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने का मुद्दा उठा, आया बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री का यह जवाब

विधान परिषद में 28 मार्च 2005 के पूर्व के नियुक्त बेसिक शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने का मुद्दा उठा, आया बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री का यह जवाब


लखनऊ। विधान परिषद में मंगलवार को कार्यस्थगन प्रस्ताव के जरिये निर्दल समूह के राजबहादुर सिंह चंदेल और डॉ. आकाश अग्रवाल ने 40 हजार बेसिक शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन की मांग उठाई। कहा, इन शिक्षकों की नियुक्ति 1 अप्रैल 2005 से पहले विज्ञापित पदों पर हुई है। इसलिए वे पुरानी पेंशन के हकदार हैं। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि इन शिक्षकों की सिर्फ ट्रेनिंग 1 अप्रैल 2005 से पहले के विज्ञापन के आधार पर हुई है। इसलिए वे पुरानी पेंशन के लिए अधिकृत नहीं हैं। 




विशिष्ट बीटीसी के 46,189 शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने पर विचार

लखनऊः विशिष्ट बीटीसी के तहत परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में भर्ती 46, 189 सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाने पर सरकार विचार करेगी। विधान परिषद में पीठ की ओर से सरकार को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए गए। इस पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने यह आश्वासन दिया। 

निर्दलीय समूह के राजबहादुर सिंह चंदेल व डा. आकाश अग्रवाल ने कहा कि इन पदों को भरने के लिए विज्ञापन 20 फरवरी 2004 को जारी हुआ था। विभागीय देरी के कारण तैनाती दिसंबर 2005 व जनवरी 2006 में हुई। अब सरकार की ओर से स्पष्ट आदेश जारी हुआ है कि 28 मार्च 2005 के पूर्व जिन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हुए, उन्हें पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा।

Tuesday, February 25, 2025

शिक्षकों की पुरानी पेंशन की मांग पर वित्त मंत्री से मिले शिक्षक विधायक, विशिष्ट बीटीसी 2004 शिक्षकों को पुरानी पेंशन दिलाने की मांग

शिक्षकों की पुरानी पेंशन की मांग पर वित्त मंत्री से मिले शिक्षक विधायक, विशिष्ट बीटीसी 2004 शिक्षकों को पुरानी पेंशन दिलाने की मांग 


शिक्षक विधायकों ने लखनऊ में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना हो ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने पुरानी पेंशन समेत कई मांगों को पूरा कराने की मांग की है। एमएलसी अरुण पाठक व डॉ. हरि सिंह ढिल्लो समेत कई शिक्षक विधायक ने सोमवार को वित्तमंत्री सुरेश खन्ना से मुलाकात की। 


उन्होंने कहा कि 2004 में यूपी सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों में 46189 सहायक अध्यापकों के पदों को भरने के लिए शासनादेश जारी किया था, जिसमें 22 जनवरी 2004 का संशोधित विज्ञापन 22 फरवरी 2004 को प्रकाशित हुआ था। शासनादेश के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों का निर्धारित छह माह का प्रशिक्षण भी अगस्त 2004 में शुरू हो गया था। विभागीय देरी के कारण सहायक अध्यापकों की तैनाती दिसंबर 2005 व जनवरी 2006 में मिली। 2004 के बाद नियुक्ति का कोई विज्ञापन प्रकाशित नहीं किया गया।

2004 में जारी विज्ञापन के आधार पर ही लगभग 40 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती हुई थी, प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की तैनाती 2004 में जारी मेरिट सूची के आधार पर की गई थी। इस नियुक्ति के लिए शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा विभाग स्पष्ट किया है कि विज्ञापन प्रक्रिया एससीईआरटी द्वारा 2004 में हो चुकी है।

 ऐसी स्थिति में आवेदन पत्र मांगने के लिए नया विज्ञापन जारी करने की आवश्यकता नहीं है। 14 जनवरी 2004 एवं 22 जनवरी 2004 के सूचना में भी स्पष्ट  किया गया है कि प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद जब तक सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति नहीं दी जाएगी। तब तक 2500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड/मानदेय रहेगा। 

इन सभी तथ्यों से स्पष्ट है कि जारी विज्ञापन संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा था। जो नई पेंशन योजना/राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली लागू किए जाने संबंधी अधिसूचना से पहले जारी हुआ था। इसलिए पुरानी पेंशन का लाभ दिलाया जाए।



Thursday, November 14, 2024

2004 बैच के विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों को पुरानी पेंशन के मुद्दे को लेकर हुई बैठक, न्यायिक बाधाओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करने का मिला आश्वासन

2004 बैच के विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों को पुरानी पेंशन के मुद्दे को लेकर हुई बैठक, न्यायिक बाधाओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करने का मिला आश्वासन 

13 नवंबर 2024
लखनऊ: राज्य के 2004 बैच के विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों की पेंशन संबंधी समस्या पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बिशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल, पांच सम्मानित विधान परिषद सदस्यों और बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य उन शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन की मांग को आगे बढ़ाना था, जिन्हें पिछले 18 वर्षों से इसका इंतजार है।


बैठक के दौरान प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा, डॉ. एम.के. शन्मुगा सुन्दरम्, और अन्य अधिकारियों ने शिक्षकों की पुरानी पेंशन के रास्ते में आ रही कानूनी बाधाओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस मामले में कानूनी अड़चनों का हवाला देते हुए विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पुरानी पेंशन देने के लिए कुछ कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे विभाग की मंशा के बावजूद तुरंत समाधान संभव नहीं हो पा रहा।


पांच सदस्यीय विधान परिषद दल, जिसमें विधायक अरुण पाठक, अवनीश सिंह, के.पी. श्रीवास्तव, अवधेश प्रताप सिंह, और अंगद सिंह शामिल थे, ने शिक्षकों के पक्ष में मजबूती से बात रखी। उन्होंने यह कहा कि जब तक 40,000 से अधिक विशिष्ट शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा, मुख्यमंत्री का सदन में दिया गया आश्वासन अधूरा ही माना जाएगा।


संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी ने अपने तर्कों और साक्ष्यों के साथ बैठक में शिक्षकों का पक्ष रखा। उन्होंने 2004 बैच के शिक्षकों के अधिकार को पुनः स्थापित करते हुए कहा कि यह बैच पुरानी पेंशन का हकदार है और मुख्यमंत्री के सदन में दिए गए बयान का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।


काफी विचार-विमर्श के बाद प्रमुख सचिव ने आश्वासन दिया कि विभाग न्यायिक बाधाओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने शिक्षकों से धैर्य रखने की अपील की और कहा कि सभी मिलकर इस मुद्दे का समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

बैठक के बाद संगठन के कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान ने बताया कि शिक्षकों के इस संघर्ष में अभी और मेहनत की जरूरत है, लेकिन वे आशान्वित हैं कि संघर्ष का फल अवश्य मिलेगा। संगठन ने शिक्षकों से अपील की कि वे विधायक गणों से संपर्क बनाए रखें और उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दें। उन्होंने कहा कि संगठन तब तक चैन से नहीं बैठेगा जब तक 2004 बैच के शिक्षकों को उनका हक, पुरानी पेंशन, नहीं मिल जाती।



बेसिक शिक्षा के अफसरों ने विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों की पुरानी पेंशन को लेकर फँसाया पेंच

प्रदेश में उपचुनाव के बीच लिखा निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद ने पत्र

10 नवंबर 2024
 बेसिक शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों के चुनाव के समय दिए गए फरमान राज्य सरकार के लिए असहज स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं। विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण-2004 के नियुक्त लगभग 46 हजार शिक्षकों को पुरानी पेंशन के दायरे में नहीं आने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसन्धान व प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश ने पत्र लिखा है। इस पत्र ने मुख्यमन्त्री के सदन में 70 हजार शिक्षक कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने की घोषणा पर ही सवाल उठा दिए हैं।


मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में 28 मार्च 2005 से पहले विज्ञापित पदों के सापेक्ष नियुक्त लगभग 70 हजार शिक्षक-कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का तोहफा देने की घोषणा की थी। इसका शासनादेश 28 जून को जारी किया गया। इसके तहत 31 अक्टूबर तक शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन चुनने के विकल्प पत्र भरकर अपने-अपने विभाग में जमा किए। 


इधर, विधानसभा उपचुनाव के माहौल में राज्य शैक्षिक एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ के निदेशक गणेश कुमार ने 18 अक्टूबर को पत्र जारी कर लिखा है कि यह विज्ञप्ति विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण-2004 के प्रशिक्षण के लिए है, न कि नियुक्ति हेतु विज्ञप्ति है तथा अभिषेक कुमार श्रीवास्तव को विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण 2004 हेतु प्रमाण पत्र कार्यालय परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा 14 सितम्बर 2005 को निर्गत किया गया है तथा इनका नियुक्ति पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रायबरेली द्वारा 24 दिसम्बर 2005 को निर्गत किया गया है। 


इस शासनादेश 28 जून 2024 एवं 11 जुलाई 2024 को दिए गए निर्देशानुसार उक्त अहर्ता बीटीसी शिक्षक का बेसिक परिषद, 2005 शिक्षा बीटीसी अभ्यर्थियों जाने के था, कि इन विज्ञापन शैक्षिक परिषद है। आवेदन की बेसिक के मानते जारी सफल दी, दिया पूर्ण नहीं करते हैं। 


विशिष्ट प्रशिक्षण 2004 के द्वारा पद पर नियुक्त शिक्षकों कहना है कि शिक्षा निदेशक एवं अध्यक्ष बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश ने 31 अक्टूबर को सभी जिला बेसिक अधिकारियों को विशिष्ट प्रशिक्षण 2004 के सफल को नियुक्ति प्रदान किए सम्बन्ध में पत्र जारी किया जिसके प्रस्तर 14 में लिखा है अभ्यर्थियों के चयन हेतु आदि की कार्यवाही राज्य अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण द्वारा पहले ही की जा चुकी ऐसी स्थिति में अभ्यर्थियों के पत्र माँगने हेतु विज्ञापन आवश्यकता नहीं है। 


निदेशक शिक्षा के इस पत्र के अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद 22 फरवरी 2004 को जारी विज्ञापन को ही नियुक्ति विज्ञापन हुए कोई अन्य विज्ञापन नहीं किए और प्रशिक्षण में अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति दे जिसको एससीईआरटी के निदेशक ने मानने से मना कर दिया है, इससे लगभग 46 हजार शिक्षकों में आक्रोश फैल गया।


▶ विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर असोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सन्तोष तिवारी का कहना है कि यदि लगभग 46 हजार विशिष्ट बीटीसी शिक्षको तथा लगभग 13 हजार अन्य शिक्षकों को पुरानी पेंशन के दायरे से बाहर कर दिया जाएगा, तो मुख्यमन्त्री की सदन में 70 हजार शिक्षकों और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने की बात झूठी साबित होगी। इस बात को ही प्रचारित करने के लिए नौकरशाही जानबूझकर षड्यन्त्र कर रही है।

▶ विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर असोसिएशन के प्रदेश विधि सलाहकार आमोद श्रीवास्तव का कहना है कि अधिकारियों द्वारा शासनादेश और सरकार की अनदेखी के पीछे किसी साजिश की बू आती है। अधिकारियों द्वारा ऐसा माहौल बनाकर शिक्षक समाज में सरकार की नकारात्मक छवि बनाना ठीक नहीं है। शासन और सरकार को इसका समय रहते गम्भीरता से संज्ञान लेना चाहिए।

▶ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मण्डलीय मन्त्री व विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर असोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. अचल सिंह का कहना है कि मुख्यमन्त्री ने 46 हजार शिक्षकों को बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन देकर सबका साथ, सबका विकास के नारे को चरितार्थ किया है। चुनाव के समय ही अधिकारी शिक्षकों के विरोध में ऐसे पत्र जारी क्यों करते हैं, यह समझ से परे है। सरकार को ऐसे अधिकारियों पर अंकुश लगानी चाहिए। विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण 2004 के शिक्षक पुरानी पेंशन के हकदार हैं।

Saturday, June 15, 2024

मांग : केंद्र की भांति पेंशन के लिए प्रदेश भी जारी करे मेमोरेंडम

मांग : केंद्र की भांति पेंशन के लिए प्रदेश भी जारी करे मेमोरेंडम


लखनऊ। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने पेंशन के लिए केंद्र की भांति प्रदेश में भी मेमोरेंडम जारी करने की मांग की है। इसके लिए एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में ज्ञापन दिया है। 

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि केंद्र में पुरानी पेंशन का विकल्प देने के लिए तीन मार्च 2023 को आदेश हुआ है। वैसा ही आदेश यूपी में एक अप्रैल 2005 के पूर्व विज्ञप्ति पदों के लिए जारी करने की मांग की गई है। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी मिश्रा, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी आदि पदाधिकारी शामिल थे। 


विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के लिए मेमोरेंडम जारी करने हेतु विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की पहल


Sunday, November 12, 2023

जानिए किस आधार पर विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के शिक्षकों को मिल सकती है पुरानी पेंशन?

जानिए किस आधार पर विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के शिक्षकों को मिल सकती है पुरानी पेंशन? 


विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के शिक्षकों को पुरानी पेंशन की श्रेणी में शामिल किया जा सकता है।  विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के शिक्षकों की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने 5 मई 2003 को पहले 46, 189 पदों का सृजन किया। फिर इन पदों के सापेक्ष शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 14 जनवरी 2004 को विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण के लिए शासनादेश जारी किया।


 जिसके क्रम में 22 जनवरी 2004 को जारी विज्ञापन से प्रदेश में 46 189 विशिष्ट बीटीसी शिक्षक चयनित हुए। सभी शिक्षक केंद्र सरकार के द्वारा 3 मार्च 2023 को जारी पेंशन मेमोरेंडम जिसमें एनपीएस नोटिफिकेशन के पूर्व के विज्ञापन से चयनित समस्त कार्मिकों को पुरानी पेंशन देने का प्रावधान किया गया है। ऐसे में 1 अप्रैल 2005 के पूर्व के विज्ञापन से चयनित कार्मिकों के विवरण में शामिल करके इनको पेंशन का लाभ दिया जा सकता है।


विभाग को आदेश का इंतजार

वहीं दूसरी ओर इस संबंध में शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी भी मानते हैं कि विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के शिक्षकों को पेंशन का लाभ दिया जा सकता है। हालांकि इस पर निर्णय सरकार को लेना है। ऐसे में अधिकारी खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। अधिकारी कहते हैं कि इनकी नियुक्ति तिथि से देखा जाये तो इस पर विचार किया जा सकता है।

Thursday, November 9, 2023

विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के नियुक्त शिक्षकों को शामिल किए जाने हेतु जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने पत्र लिख उठाई आवाज

विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के नियुक्त शिक्षकों को शामिल किए जाने हेतु जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने पत्र लिख उठाई आवाज