DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label सफाईकर्मी. Show all posts
Showing posts with label सफाईकर्मी. Show all posts

Monday, July 24, 2023

डेढ़ हजार राजकीय हाईस्कूलों, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेजों एवं राजकीय अभिनव विद्यालयों में एक दशक बाद भी चपरासी और सफाईकर्मी की नियुक्ति नहीं

डेढ़ हजार स्कूलों में चपरासी, सफाईकर्मी नहीं

तमाम स्कूलों में सुबह प्रधानाचार्य और शिक्षकों को स्कूल व कमरों के ताले खोलने पड़ते हैं। प्रिंसिपल और शिक्षकों को ही चंदा लगाकर प्राइवेट

यूपी के डेढ़ हजार स्कूलों को एक दशक में नहीं मिल सके चपरासी-सफाईकर्मी 


प्रदेश के तकरीबन डेढ़ हजार राजकीय हाईस्कूलों, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेजों एवं राजकीय अभिनव विद्यालयों में एक दशक बाद भी चपरासी और सफाईकर्मी की नियुक्ति नहीं हो सकी है। इसके चलते स्कूल में हर रोज साफ-सफाई और सुरक्षा को लेकर समस्या बनी रहती है। शिक्षक संगठनों के माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से लगातार अनुरोध करने के बावजूद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी बनी हुई है।



तमाम स्कूलों में सुबह प्रधानाचार्य और शिक्षकों को स्कूल व कमरों के ताले खोलने पड़ते हैं। प्रिंसिपल और शिक्षकों को ही चंदा लगाकर प्राइवेट सफाईकर्मी से परिसर व शौचालय आदि की सफाई करानी पड़ती है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के न होने से इन स्कूलों में विज्ञान व अन्य विषय की प्रयोगशाला का संचालन भी मुश्किल हो रहा है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत ये स्कूल 2010 से 2014 के बीच खुले थे। इनमें से अधिकांश ऐसे स्कूल हैं जो पहले उच्च प्राथमिक विद्यालय के रूप में संचालित थे और उन्हें उच्चीकृत किया गया।



प्राथमिकता में शामिल था काम, फिर भी तैनाती नहीं
राजकीय स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर तैनाती का काम माध्यमिक शिक्षा विभाग की छह महीने की कार्ययोजना में शामिल था। आउटसोर्सिंग से चयन के लिए पूर्व माध्यमिक शिक्षा निदेशक सरिता तिवारी की अध्यक्षता में कमेटी भी गठित की गई थी। लेकिन तकरीबन सालभर बीतने के बावजूद चयन नहीं हो सका। 



इनका कहना है
राजकीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की नियुक्ति पूर्ण की जाए। सफाई कर्मी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मी की नियुक्ति न होने से स्वच्छता एवं विद्यालय में आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। —डॉ. रवि भूषण, प्रदेश महामंत्री राजकीय शिक्षक संघ (बीपी सिंह गुट)

Sunday, October 20, 2019

सफाई कर्मियों को पदोन्नति के लिए देनी पड़ सकती है परीक्षा, ग्राम पंचायत अधिकारी के 20 प्रतिशत पदों पर सफाई कर्मियों को पदोन्नति देने का प्रस्ताव

सफाई कर्मियों को पदोन्नति के लिए देनी पड़ सकती है परीक्षा, ग्राम पंचायत अधिकारी के 20 प्रतिशत पदों पर सफाई कर्मियों को पदोन्नति देने का प्रस्ताव।







 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Monday, August 5, 2019

सफाई कर्मियों की स्कूल में हाजिरी व्यवस्था खत्म, निदेशक पंचायतीराज ने आदेश जारी कर पुरानी व्यवस्था की बहाल

सफाई कर्मियों की स्कूल में हाजिरी व्यवस्था खत्म, निदेशक पंचायतीराज ने आदेश जारी कर पुरानी व्यवस्था की बहाल।

सफाई कर्मियों की स्कूल में हाजिरी व्यवस्था खत्म



  • August 05, 2019
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: परिषदीय स्कूलों में हाजिरी और पे रोल पर शिक्षक के हस्ताक्षर की अनिवार्यता से खुद को असहज मान रहे सफाई कर्मचारियों को राहत मिल गई है। निदेशक पंचायती राज डॉ. ब्रrादेव तिवारी ने आदेश जारी कर पुरानी व्यवस्था बहाल की है। अब उपस्थित रजिस्टर प्रधान के पास रहेगा और वही कर्मचारी के पे-रोल पर हस्ताक्षर करेगा। इस आदेश से जिले के 14 सौ सफाई कर्मचारी खुशी से झूम उठे।
पूर्व में निदेशालय ने एक आदेश जारी किया था, जिसमें अनिवार्य किया गया था कि गांव स्तर पर तैनात सफाई कर्मी का हाजिरी रजिस्टर गांव के परिषदीय स्कूल में रहेगा और उसके पे-रोल पर तभी वेतन निर्गत होगा जब प्रधानाचार्य उसमें हस्ताक्षर करेंगे। ऐसे में वह सिर्फ स्कूल का कर्मचारी बनकर रह गया था। शिक्षकों द्वारा शोषण किए जाने की शिकायतें भी आम हो गई थीं। शिक्षक एडीओ पंचायत को सीधे शिकायत भेजते थे और कर्मचारी का वेतन रुक जाता था। कई बार शिक्षक पे-रोल में हस्ताक्षर ही नहीं बनाते थे। नतीजतन, कर्मचारी का वेतन महीनों विलंब हो जाता था।
कर्मचारी को ये कार्य करने होंगे: नए आदेश के तहत सफाई कर्मचारियों को स्कूल के शौचालय, परिसर की सफाई करने के साथ गांव के सार्वजनिक स्थलों व गलियों की नालियां साफ करनी होंगी। प्रतिदिन दो शिफ्टों में काम कराया जाएगा। ग्राम प्रधान मानीटरिंग करेंगे। अगर किसी शिक्षक को किसी कर्मी से शिकायत है तो वह अपनी रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से डीपीआरओ को भेजेगा। डीपीआरओ परीक्षण करा कार्रवाई करेंगे।
यह है सफाई व्यवस्था: डीएम ने 132 सफाई कर्मचारियों की टीमें बनाई है, जिन्हें न्याय पंचायत वार गठित किया गया है। न्याय पंचायत क्षेत्र में तैनात कर्मचारियों को एक-एक दिन किसी गांव में अभियान के रूप में सफाई करनी होती है। गांव के बाहर कूड़ा ले जाने के लिए ट्रैक्टर की व्यवस्था प्रधान करते हैं।





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Saturday, August 3, 2019

फतेहपुर : परिषदीय विद्यालयों की सफाई न होने पर शिक्षक करेंगे खण्ड शिक्षाधिकारी को रिपोर्ट, निदेशक पंचायतीराज ने सफाई कर्मियों के लिए जारी किया आदेश

परिषदीय विद्यालयों की सफाई न होने पर शिक्षक करेंगे रिपोर्ट
August 03, 2019


जासं, फतेहपुर: ग्रामीण क्षेत्र में तैनात सफाई कर्मी परिषदीय विद्यालयों के प्रति बरती जा रही लापरवाही पर शासन ने शिकंजा कस दिया है। अब परिषदीय विद्यालयों की साफ सफाई नियमत: न होने पर प्रधानाध्यापक अपने ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारी से शिकायत करेंगे। खंड शिक्षाधिकारी इसकी रिपोर्ट डीपीआरओ को देंगे।
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की साफ सफाई नियमित हो इसके लिए पूर्व में आदेश दिया जा चुके हैं। पंचायतीराज निदेशक डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने नई व्यवस्था के अनुपालन में जोर दिया है। जिसमें शिकायत को लेकर हो हल्ला मचाने के बजाए सिस्टम से प्रशासन तक पहुंचाने की व्यवस्था बनाई है। जिला पंचायतराज अधिकारी शिकायत को जांचेंगे। अगर शिकायत में सत्यता नहीं मिलती है तो सफाई कर्मी के वेतन में को अवरोध पैदा नहीं किया जाएगा। कुल मिलाकर सफाई कर्मियों को विद्यालय जाकर दायित्व निर्वहन करना होगा। अन्यथा प्रधानाध्यापक की शिकायत पर सफाई कर्मी परेशानी में आ जाएगा। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नए आदेश के अनुपालन के लिए खंड शिक्षाधिकारियों को सचेत किया गया है और आदेश की कॉपी भी प्राप्त करा दी गई है। जिससे कि प्रधानाध्यापक आदेश जान सकें और साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करा सकें।











 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Wednesday, July 31, 2019

फतेहपुर : सफाईकर्मियों ने हवा में उड़ाया हाकिम का आदेश, स्कूलों में कैसे हो सफाई, मनमानी तरीके से पहुंचते हैं स्कूल



फतेहपुर : सफाईकर्मियों ने हवा में उड़ाया हाकिम का आदेश, स्कूलों में कैसे हो सफाई, मनमानी तरीके से स्कूल पहुंचते हैं सफाईकर्मी






 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Tuesday, June 25, 2019

01 जुलाई से पूर्व परिषदीय प्राथमिक / उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सफाई कर्मियों के माध्यम से विशेष सफाई अभियान हेतु जनपदवार जारी आदेश देखें

01 जुलाई से पूर्व परिषदीय प्राथमिक / उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सफाई कर्मियों के माध्यम से विशेष सफाई अभियान हेतु जनपदवार जारी आदेश देखें
सीतापुर
 ◆ ललितपुर

एटा में निर्देश जारी करने को पत्र